फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता हत्याकांड: आरोपियों की मर्जी के बगैर नार्को टेस्ट की तैयारी, HC में कसाब-श्रद्धा केस की नजीर देगी पुलिस

Thu, 09 Feb 2023 12:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Police will present example of Kasab and Shraddha case for narco test of Accused
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला

किसी खास केस में आरोपी की मर्जी के बिना भी नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग की जा सकती है। इसके लिए पुलिस अब देश के चर्चित मामलों की नजीर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। आतंकी अजमल कसाब के अलावा दिल्ली के श्रद्धा वाल्कर के हत्यारोपी के केस को कोर्ट में रखा जाएगा ताकि अंकिता को न्याय दिलाने में मदद मिल सके।



दरअसल, वीआईपी का नाम जानने के लिए पुलिस के पास अब नार्को टेस्ट ही एक जरिया है। इसके लिए दो माह से भी ज्यादा समय से जद्दोजहद चल रही है। शुरुआत में तीन आरोपियों में से दो ने मंजूरी दी थी। इसके लिए न्यायालय ने सुनवाई का दिन मुकर्रर कर दिया।

Ankita Murder Case: सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगा महिला मंच, पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर उठाए सवाल

एकाएक आरोपियों ने पलटी मारी और अपने वकील की राय लेने की बात कही। इसके बाद केवल पुलकित ने ही मंजूरी दी। उसने भी अपनी शर्तों के हिसाब से नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को मंजूरी दी थी। इस पर निचली अदालत ने टेस्ट कराने की अनुमति दे दी। दिल्ली की फोरेंसिक लैब में टेस्ट का दिन भी निर्धारित हो गया।

Ankita Murder Case: Police will present example of Kasab and Shraddha case for narco test of Accused
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इस बीच आरोपी हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने इस टेस्ट पर रोक लगा दी। आरोपियों के वकील ने तर्क दिया था कि पुलिस जबरदस्ती नार्को टेस्ट कराने पर अड़ी है। जबकि, इसके लिए किसी भी आरोपी ने इच्छा जाहिर नहीं की है। वकील ने पुलकित की हां को भी संदिग्ध माना था।

Ankita Murder Case: Police will present example of Kasab and Shraddha case for narco test of Accused
पॉलीग्राफ टेस्ट

ऐसे में अब पुलिस इस तर्क के जवाब में देश के कुछ चर्चित मामलों की नजीर पेश करने की तैयारी में है। इन मामलों में आरोपियों की बिना मर्जी के ही नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराए गए थे। इनमें सबसे प्रसिद्ध केस है आतंकी अजमल कसाब का।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Police will present example of Kasab and Shraddha case for narco test of Accused
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

देश की सुरक्षा की बात कहते हुए पुलिस ने उसके नार्को टेस्ट की अनुमति मांगी थी। इस पर उसका नार्को टेस्ट कराया गया था। इसके अलावा चर्चित आरुषि तलवार केस में संदिग्धों के नार्को टेस्ट उनकी मर्जी के बगैर ही सीबीआई ने कराए थे। जबकि, स्टांप घोटाले आरोपी अब्दुल करीम तेलगी भी बिना मर्जी के ही नार्को टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरा था।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: Police will present example of Kasab and Shraddha case for narco test of Accused
एडीजी वी. मुरुगेशन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। इसके लिए पुलिस ने कई मामलों के उदाहरण तैयार किए हैं। जवाब के साथ न्यायालय में इन्हें भी रखा जाएगा।
- वी मुरुगेशन, एडीजी कानून व्यवस्था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed