फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता के दोस्त ने बताई पूरी 'कहानी': इंटरनेट पर विज्ञापन देख लगवाई थी नौकरी, पुलकित ने रखी थी ये शर्त, फिर...

Fri, 30 Sep 2022 10:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Sep 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Friend Pushp Revealed all truth in front of police
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

वनंत्रा रिजॉर्ट में अंकिता की नौकरी उसके दोस्त पुष्पदीप ने लगवाई थी, लेकिन अब उसे इसका बेहद मलाल है। अंकिता ने यहां तीन सितंबर को ज्वाइन किया और पहले ही दिन रिजॉर्ट का माहौल देखकर असहज हो गई थी। यही कारण है कि उसने पहले दिन से हत्या से कुछ देर पहले तक की सारी बातें सिर्फ पुष्प को ही बताईं। बृहस्पतिवार को पुष्प ने तीन से 18 सितंबर की शाम तक की सारी बातें पुलिस के सामने रखीं। 



Ankita Murder Case: रिजॉर्ट में स्पा सेंटर के नाम पर चलता था 'डर्टी गेम', पूल में नहाते हुए छलकते थे जाम और...

जानकारी के अनुसार, अंकिता और पुष्प की दोस्ती इंस्टाग्राम पर पिछले साल लॉकडाउन के दौरान हुई थी। अंकिता ने 12वीं के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। लॉकडाउन में उसके पिता की नौकरी भी चली गई। घर की माली हालत देखकर अंकिता नौकरी करना चाहती थी।

Ankita Murder Case: पिता व भाई की सत्ता के नशे में चूर था पुलकित, कॉलेज टाइम से थे खूब चर्चे, दिखाता था दबंगई

यह बात उसने पुष्प को बताई तो उसने नौकरी तलाशनी शुरू कर दी। इसी साल अगस्त में पुष्प ने इंटरनेट पर वनंत्रा रिजॉर्ट में महिला स्टाफ की नौकरी का विज्ञापन देखा। यहां उसकी बात रिजॉर्ट के मालिक पुलकित से हुई थी। नौकरी के लिए एक शर्त यह भी थी कि महिला को यहीं पर रुकना होगा।

Ankita Murder Case: Friend Pushp Revealed all truth in front of police
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

इसलिए नौकरी के लिए राजी हो गई थी अंकिता
चूंकि, अंकिता को नौकरी की जरूरत थी तो वह राजी हो गई। उसका घर रिजॉर्ट से तकरीबन 150 किमी दूर है। 29 अगस्त को रिजॉर्ट में बातचीत हुई और पुलकित के अन्य स्टाफ ने अंकिता के दस्तावेज लेकर इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली। अंकिता ने तीन सितंबर 2022 को ज्वाइन किया। अंकिता ने देखा कि रिजॉर्ट में कोई और महिला स्टाफ नहीं है। गतिविधियां भी संदिग्ध लग रही हैं। लिहाजा उसने पुलकित से बात की।

Ankita Murder Case: Friend Pushp Revealed all truth in front of police
पुलकित और उसके दोस्त - फोटो : अमर उजाला

शराब पीकर कमरे में आया था पुलकित
पुलकित ने उसे समझाया कि सब ठीक है, कुछ नहीं होगा। ये बातें अंकिता ने पुष्पदीप को बताईं। अंकिता को रहने के लिए एक कमरा दे दिया गया। इसी दरम्यान एक दिन पुलकित ने कहा कि मेहमान अधिक आ गए हैं। लिहाजा उसे ऑफिस के बगल वाले कमरे में रुकना होगा। अंकिता वहां सोने चली गई। वहां पुलकित भी आ गया। वह शराब पी रहा था। पुलकित ने उससे छेड़खानी की, लेकिन अंकिता ने उसे धमका दिया। यहां से अंकिता ने पुष्प को सारी बातें बताईं। इसके बाद मेहमान का अंकिता को गले लगाना, पुलकित का एक बार और छेड़खानी करना, वीआईपी को रिजॉर्ट में स्पेशल सर्विस देने की बात समेत सारी कहानी समय-समय पर अंकिता ने पुष्प को बताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Friend Pushp Revealed all truth in front of police
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

18 सितंबर को छोड़ना था अंकिता को काम 
अंकिता पुलकित और उसके दोस्तों से परेशान हो चुकी थी। उसने 17 सितंबर को पुष्प से बात की और 18 सितंबर को नौकरी छोड़ने के लिए कहा। इसकी पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। इसी बीच पुलकित, अंकिता के पास आ गया। उसने समझाने की कोशिश की। कहने लगा कि कुछ नहीं होगा, तुम यहां सुरक्षित हो। इस बीच दोनों में कहासुनी हुई और अंकिता व पुलकित की लड़ाई हो गई। पुलकित ने अंकिता की कलाई मरोड़ दी। यह बात अंकिता ने 18 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे पुष्प को रोते हुए बताई। फिर एकदम ही अंकिता ने यह कहकर फोन काट दिया कि पुलकित व उसके दोस्त आ गए हैं।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: Friend Pushp Revealed all truth in front of police
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

18 सितंबर की शाम हुई थी 22 मिनट की बातचीत
अंकिता को जब पुलकित व उसके दोस्त अपने साथ ले जाने वाले थे तो उससे पहले उसने पुष्प को फिर से फोन किया। शाम करीब साढ़े छह बजे से 6.52 बजे तक दोनों की बात हुई। इस बातचीत में अंकिता ने सारी बातें रोते हुए पुष्प को बताईं। इसके बाद पुलकित उसे ऋषिकेश ले गया। रात करीब नौ बजे अंकिता की हत्या हो जाती है और उसका मोबाइल बंद हो गया। पुष्प ने कई बार अंकिता के मोबाइल पर बात करनी चाही, लेकिन वह स्विच ऑफ बताया गया। अंतिम बार पुष्प ने रात करीब ढाई बजे अंकिता के मोबाइल पर कॉल की। तब भी मोबाइल ऑफ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed