{"_id":"632ff2fa2ca2860b3474121d","slug":"ankita-bhandari-murder-case-whatsapp-chat-with-friend-offer-of-10-thousand-rupees-for-additional-service","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकिता की आखिरी चैट: अतिरिक्त सेवा के लिए 10 हजार रुपये की पेशकश, मैनेजर से बोली-अगली बार ऐसा हुआ तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता की आखिरी चैट: अतिरिक्त सेवा के लिए 10 हजार रुपये की पेशकश, मैनेजर से बोली-अगली बार ऐसा हुआ तो...
Mon, 26 Sep 2022 09:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Sep 2022 09:57 AM IST
विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंकिता हत्याकांड मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी और उसके दोस्त के कई व्हाट्सएप चैट वायरल हुए। इनमें अंकिता ने वहां पर आने वाले एक मेहमान और अंकित के बारे में बहुत कुछ बताया है। उसने कई बार लिखा कि अब वह यहां पर काम नहीं करेगी। अंकित उससे बहुत से गलत काम करने को कहता है। अंकित उसे धमकाता था कि यदि उसने ग्राहको को मना किया तो यहां लड़ाई हो जाएगी। वह धमकी देता था कि वह उसे काम से निकाल देगा। अंकिता ने लिखा कि बहुत गंदा होटल है, मैं यहां बहुत अनसिक्योर फील कर रही हूं। मुझे अंकित वीआईपी मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ देने को बोलता है। मैं यहां काम नहीं करूंगी... चैट में दोस्त अंकिता को बार-बार कॉल करने को कहता रहा लेकिन वह मना करती रही। अंकिता ने कहा कि आवाज आएगी तो अंकित यहां आ जाएगा।
अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
अंकिता ने व्हाट्सएप पर अपने दोस्त से यह बातें कहीं थीं। दोस्त ने समझाने और कॉल करने की बात कही, लेकिन डर के मारे वह उससे भी ज्यादा बात नहीं कर सकी। यह सारी बातें दोनों के बीच 17 सितंबर यानी अंकिता की मौत से एक दिन पहले हुई थीं।
आरोपी पुलकित आर्य
- फोटो : अमर उजाला
अंकिता ने कहा कि... अंकित बोल रहा है कि तुम्हें गेस्ट हैंडल करने हैं। अगर नहीं किया तो तुम्हें काम से हटा देंगे और दूसरी लड़की को रख लेंगे। दोस्त ने पूछा कि यह किसने बोला आर्यन ने, तो अंकिता ने हामी भरी। दोस्त ने अंकिता को समझाया कि वे उसे हटाएंगे नहीं..डोन्ट वरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
अंकिता ने बताया ... मंडे को वीआईपी गेस्ट आ रहे हैं और उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस देनी है। मैंने बोला तो मैं क्या करूं। इस पर उसने कहा कि स्पा वगैरह...। इस पर अंकिता कहा... मैं बहुत इनसिक्योर फील कर रही हूं।
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
बहुत गंदा होटल है, मुझे यहां काम नहीं करना। सूत्र बताते हैं कि इसी चैट को प्राथमिक साक्ष्य मानते हुए पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से कहा कि चैट से जाहिर है कि अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था।