पुलिस हत्यारों को सजा नहीं दे सकती तो उन्हें मेरे हवाले कर दो...मैं उनका संहार कर दूंगी। प्रशासन ने धोखाधड़ी से मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। साजिश के तहत मुझे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और मैं आखिरी बार बेटी को देख भी नहीं पाई।
Ankita Murder Case: बेटी की मौत से टूट गई मां, बोली...हत्यारों को मुझे सौंपो, मैं करूंगी उनका संहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह कह रही हैं कि ‘जब जबरदस्ती मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया तो प्रशासन यह भी लिखकर दे दे कि तीन दिन में हत्यारों को फांसी दे दी जाएगी। यह सिर्फ मेरी बेटी के साथ नहीं हुआ है। ऐसी बहुत बेटियों के साथ हुआ है। पुलिस को कितने सुबूत चाहिए। यदि पुलिस-प्रशासन के वश की बात नहीं है तो वह न्याय करने का अधिकार मुझे दे दो। मैं उनके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी’।
वह कहती हैं कि ‘मेरी बेटी का चेहरा मुझे दिखाओ। पुलिस वाले बिना अंतिम दर्शन कराए मेरी बेटी क्यों ले गए। शाम के अंधेरे में मेरी बेटी का अंतिम संस्कार किया गया। यह सब चाल है। मैं अपनी बेटी को देखने के लिए गांव से यहां आई।
उन्होंने कहा कि मैं सुबह से अंकिता को देखने के लिए खड़ी थी। लेकिन साजिश के तहत मुझे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मेरे पति को धक्का मार कर के ले गए। जबकि मैंने साफ कहा था कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आती तब तक मैं अंकिता की पार्थिव देह को हाथ नहीं लगाऊंगी’।
वहीं वीडियो बना रही महिला अधिकारियों से सवाल करती है कि ‘अंतिम संस्कार कल होने की बात कही गई थी। लेकिन पिता को दबाव में लेते हुए शाम के अंधेरे में अंतिम संस्कार करवा दिया गया। एक अकेले आदमी के साथ कई अधिकारी बात कर रहे थे। क्या प्रशासन का फर्ज नहीं बनता था कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुलाया जाता’। वीडियो में एक कुर्ते वाले शख्स पर भी सवाल उठाए गए हैं।