फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी ने बाबा केदार को भेजा बेटे की शादी का निमंत्रण, पुजारी ने मंदिर में रखा

Mon, 08 Jul 2024 06:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Jul 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Mukesh Ambani send invitation to Baba Kedarnath
मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का कार्ड केदारनाथ भेजा - फोटो : अमर उजाला

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दिनों राधिका और अनंत की शादी की से जुड़ी रस्में चल रही हैं। इसी बीच प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण पत्र भगवान केदारनाथ को भी भेजा है। 

तीर्थ पुरोहित भरत कूर्मांचली ने निमंत्रण पत्र केदारनाथ धाम पहुंचाया। यहां अनंत के विवाह का निमंत्रण पत्र धाम के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग ने ग्रहण किया। 

Pauri News: सीएम धामी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कई योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Mukesh Ambani send invitation to Baba Kedarnath
मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का कार्ड केदारनाथ भेजा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद निमंत्रण पत्र को प्रधान पुजारी ने मंदिर में समर्पित किया। इसके साथ ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समीति (बीकेटीसी ) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी विवाह समारोह का निमंत्रण मिला है।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Mukesh Ambani send invitation to Baba Kedarnath
मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का कार्ड केदारनाथ भेजा - फोटो : अमर उजाला

अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम से अपार आस्था है। मुकेश अंबानी सपरिवार प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Mukesh Ambani send invitation to Baba Kedarnath
मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का कार्ड केदारनाथ भेजा - फोटो : अमर उजाला

उनके छोटे भाई उद्योगपति अनिल अंबानी भी दर्शन को पहुंचते हैं। वहीं, अनंत अंबानी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Mukesh Ambani send invitation to Baba Kedarnath
अनंत अंबानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुकेश अंबानी के परिवार की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सालों से भोग के लिए धनराशि भी दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed