फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Dehradun: तस्वीरों में देखें 26 वें स्थापना दिवस का जश्न, अतिथियों ने साझा किए रोचक किस्से

Sat, 25 Feb 2023 10:35 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 Feb 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Dehradun 26th foundation Day celebration watch photo
अमर उजाला देहरादून फाउंडेशन डे पर प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला देहरादून के 26 वर्ष पूरे होने पर पटेलनगर स्थित कार्यालय में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस पर संस्थान में हवन कर अखबार और उससे जुड़े लोगों की समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान अमर उजाला ने अपने अतिथियों समेत प्रसार अभिकर्ताओं तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया।



कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी और विशिष्ट अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी मौजूद रहे। डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि अमर उजाला ने उनका पुराना नाता है। उनकी मां लंबे अरसे से अमर उजाला अखबार पढ़ती हैं, तभी से उन्होंने भी अमर उजाला को पढ़ना शुरू किया और अब तक पूरा परिवार उजाला पढ़ रहा है।

शुरुआत में जब अमर उजाला उनके घर आता था तो उनकी मां गढ़वाली भाषा में सबको बताती थी कि अमर उजाला आ गया। इस मौके पर आईएएस बंशीधर तिवारी ने कहा कि कोरोना काल में भी अमर उजाला अखबार ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया।

 

Amar Ujala Dehradun 26th foundation Day celebration watch photo
अमर उजाला देहरादून - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल हम सबके लिए चुनौतीपूर्ण समय था, लेकिन चुनौतियां हमेशा अवसर देती हैं और यह चुनौतीपूर्ण समय ही चमकने का बेहतर समय होता है। मुश्किल परिस्थिति में भी अमर उजाला की चमक बरकरार रही। अमर उजाला अपने पत्रकारीय तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में नैतिक मूल्यों का लगातार पालन कर रहा है।

Amar Ujala Dehradun 26th foundation Day celebration watch photo
अमर उजाला देहरादून फाउंडेशन डे पर प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

इनका हुआ सम्मान
पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी और आईएएस बंशीधर तिवारी ने अमर उजाला के प्रसार अभिकर्ताओं अनिल शर्मा, प्रेम भाटिया, प्रमोद कुमार, सतीश जैन, रामबोध शुक्ला, शुभम सकलानी, अमित त्रिवेदी समेत अमर उजाला के सेवानिवृत्त स्टाफ रमेश पुरी, राज महेंद्र प्रताप और सुबोध शर्मा को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Dehradun 26th foundation Day celebration watch photo
अमर उजाला देहरादून फाउंडेशन डे सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के देहरादून में 26 साल पूरे होने की खुशी में प्रेम नगर के प्रमुख व्यापारियों ने केक काटकर खुशी मनाई और सभी व्यापारियों को केक खिलाकर बधाई दी।

ये भी पढ़ें...Amar Ujala Dehradun: विवाह की खबर के साथ अमर उजाला से भी जुड़ गया मेरा रिश्ता...पढ़िए ये रोचक किस्सा

विज्ञापन
Amar Ujala Dehradun 26th foundation Day celebration watch photo
अमर उजाला देहरादून फाउंडेशन डे - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर लायंस क्लब प्रेम नगर के अध्यक्ष वरिष्ठ व्यापारी संजय भाटिया ने कहा अमर उजाला अखबार निष्पक्ष तरीके से अपनी खबरों का संचालन करता है। कोरोना के दौरान भी अमर उजाला की भूमिका प्रभावी रही। जिसकी वजह से व्यापारियों की पहली पसंद अमर उजाला है। इस मौके पर एसके भाटिया, रवि भाटिया, मोनिका अरोड़ा, राकेश पयाल, कमल नैन, अनमोल भाटिया, राहुल तलवार, पंकज, कृषाली, तरनजीत, कपिल भाटिया मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed