फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Almora Bus Accident: दो प्रभारी ARTO हटाए, धुमाकोट हादसे में भी निलंबित हुईं थीं ये अधिकारी, 33 की गई थी जान

Tue, 05 Nov 2024 10:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Nov 2024 10:54 AM IST
सार

अल्मोड़ा बस हादसे में दो प्रभारी एआरटीओ निलंबित किए गए हैं। दोनों अफसरों को अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन न करने का गंभीर कृत्य मानते हुए निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Almora bus accident Two in-charge ARTOs suspended Neha Jha was also suspended in Dhumakot bus accident
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा के मारचूला में हुए बस हादसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सचिव परिवहन ने दो एआरटीओ को निलंबित कर दिया है। वहीं, परिवहन आयुक्त ने घटना की जांच के लिए उप परिवहन आयुक्त की अगुवाई में जांच दल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है।



यह दल अपनी प्राथमिक रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध कराएगा। मारचूला बस हादसे के मामले में परिवहन सचिव बृजेश संत ने प्रभारी संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) (प्रवर्तन) पौड़ी कुलवंत सिंह और परिवहन कर अधिकारी एवं प्रभारी एआरटीओ रामनगर नेहा झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दोनों अफसरों को अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन न करने का गंभीर कृत्य मानते हुए निलंबित किया गया है। दोनों अफसरों को परिवहन आयुक्त कार्यालय देहरादून में संबद्ध कर दिया गया है।

Almora bus accident Two in-charge ARTOs suspended Neha Jha was also suspended in Dhumakot bus accident
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर, सचिव परिवहन के निर्देश पर संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने उप परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच दल गठित किया है।

Almora bus accident Two in-charge ARTOs suspended Neha Jha was also suspended in Dhumakot bus accident
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला

इसमें लोनिवि के सहायक निदेशक संजय बिष्ट, परिवहन के सहायक निदेशक नरेश संगल और पुलिस से लीड एजेंसी के सहायक निदेशक अविनाश चौधरी भी शामिल हैं। जांच दल के साथ जेपी रिसर्च इंडिया के विशेषज्ञ प्रतिनिधि भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Almora bus accident Two in-charge ARTOs suspended Neha Jha was also suspended in Dhumakot bus accident
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला

जांच दल घटना के कुछ देर बाद ही रवाना कर दिया गया है। यह दल दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को उपलब्ध कराएगा।

ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: मंजिल तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया सफर...तनाव में था चालक, बार-बार आ रहा था फोन

विज्ञापन
Almora bus accident Two in-charge ARTOs suspended Neha Jha was also suspended in Dhumakot bus accident
Almora Bus Accident - फोटो : अमर उजाला

प्रभारी एआरटीओ रामनगर जुलाई 2018 में हुए धुमाकोट बस हादसे में भी निलंबित हुईं थीं। उस हादसे में 48 की मौत हुई थी और 12 घायल हुए थे। हालांकि जांच के बाद उनका निलंबन बहाल कर दिया गया था। उन पर कार्य के प्रति उदासीनता के आरोप सिद्ध नहीं हो पाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed