उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल बताए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस मामले में मंडल आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। घायलों को समुचित उपचार दिलाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए हेली सेवा को भी तैयार करने को कहा गया है और अस्पताल को अलर्ट मोड कर दिया गया है। मृतकों के परिजनों को चार लाख देने की घोषणा की है।
उत्तराखंड को रुला देने वाली तस्वीरें: 36 लोगों की मौत...19 घायल, चारों ओर बिखरी लाशें देख कांप उठी रूह
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 लोग घायल हो गए। घटना से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल से लेकर कुमाऊं के रामनगर और आसपास के क्षेत्र में चलने वाली जीएमओयू के यूजर्स ग्रुप की बस संख्या (यूके 12 पीए 0061) सोमवार की सुबह करीब सात बजे बारात गांव से होते हुए रामनगर की ओर जा रही थी। मरचूला के कूपी बैंड के पास पहुंचते ही जैसे ही चालक ने बस को मोड़ने का प्रयास किया। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। 43 सीटर बस में करीब 55 यात्री सवार थे।
बस के गिरते ही चीख पुकार मच गई। सबसे पहले कूपी गांव और आसपास के क्षेत्र के कुछ युवा मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। साथ ही प्रशासन को सूचना दी। घायलों को निजी वाहनों से देवायल और रामनगर के अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर काशीपुर अल्मोड़ा आदि क्षेत्रों से प्रशासनिक अधिकारी एसडीआरएफ, पुलिस और पीएसी आदि के जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 36 यात्रियों की मौत 19 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मृतकों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं।
मृतकों के नाम-
दिनेश
चारू
मनोज रावत
दीपू
आदित्य राम
सोनी
दिलबर
प्रवीन नेगी
मानवी ध्यानी
परवीन दत्त
नीरज ध्यानी
धनपाल
आदित्य रावत
शंका देवी
दर्शन लाल
रवि भारद्वाज
मिनाक्षी
सलोनी
रविन्द्र
रशमी रावत
दयावन्ती पाथनी
शुभम
बनवारी लाल
विशाल
( अज्ञात शवों की पहचान की जा रही है)
अल्मोड़ा के सल्ट में सुबह हुए दर्दनाक बस हादसे के घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल शिफ्ट किया गया है। अब तक तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई सुशीला तिवारी अस्पताल में मौजूद है, उन्होंने सभी घायलों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिए जाने को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य ने भी तत्काल सभी मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया। बताया जा रहा है कि अभी और घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। जिसके लिए प्रशासन और अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है।