फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब रुक सकेगी भारत में बाढ़ से होने वाली तबाही, आपदा से पहले ही मिल जाएगा अलर्ट

Thu, 12 Apr 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Apr 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
Alert before flood for stop disaster in india
flood

भारत में बाढ़ से होने वाली तबाही को अब आसानी से रोका जा सकेगा। वैज्ञानिकों की इस कोशिश के बाद इसके बारे में पहले ही अलर्ट मिल जाएगा।


 

Alert before flood for stop disaster in india
survey of india

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नदियों को जोड़ने का ड्रीम प्रोजेक्ट अब धरातल पर उतर रहा है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के तहत नदियों की मैपिंग शुरू कर दी है। इससे यह पता चल रहा है कि किस नदी में कहां पानी है और कहां नदी सूखी है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि एक नदी को दूसरी से कहां से जोड़ा जाए। इसके साथ ही इस मैपिंग से एक फायदा और होगा कि बाढ़ के संबंध में पता चल जाएगा। इससे प्रभावित होने वाले क्षेत्र में पहले से अलर्ट जारी करके तबाही रोकी जा सकेगी।

Alert before flood for stop disaster in india
flood - फोटो : amarujala

मंगलवार को भारतीय सर्वेक्षण विभाग में राष्ट्रीय सर्वेक्षण दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत के महासर्वेक्षक लेफ्टीनेंट जनरल गिरीश कुमार ने बताया कि नदियों का आंकड़ा एकत्र किया जा रहा है। इसे डिजिटलाइज भी किया जाएगा। इसके साथ ही जल संसाधन की भी मैपिंग की जाएगी। इससे पानी के संबंध में पूरा डाटा उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले 50 हजार स्केल आकर पर मैपिंग की जाती थी। अब 25 और 10 हजार स्केल आकार पर मैपिंग की जा रही है। इससे छोटी-छोटी चीजें भी स्पष्ट हो जाती हैं। 50 हजार स्केल पर बारीक चीजें नहीं आ पाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alert before flood for stop disaster in india

इसके साथ ही पानी के स्तर, पहाड़ के स्तर और समुद्र स्तर की भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्केल कम कर दिए जाने से अब नदी बेसिन के नाले भी स्पष्ट हो जाते हैं। इसके साथ यह भी पता चलता है कि नदियों के बाढ़ का पानी किन आबादी वाले इलाकों की गलियों आदि में जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने अपनी स्थापना के ढाई सौ साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर महानिदेशक नवीन तोमर, निदेशक धीरज साहा, मैनेजर मधुकर तिवारी, संजय गर्ग, योगेश अग्रवाल आदि रहे।

विज्ञापन
Alert before flood for stop disaster in india
disaster

भारत के महासर्वेक्षक लेफ्टीनेंट जनरल गिरीश कुमार ने बताया कि देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को डिजिटलाइज कर दिया गया है। इसकी मॉनीटरिंग सेटेलाइट से होगी। इसके बाद ग्राउंड सर्वेयर उसे जाकर देखेंगे। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश की सीमा को रेखांकित कर दिया गया है। इस पर खंभे लगा दिए गए हैं। इससे लोगों को और सुरक्षा एजेंसियों को सरहद के संबंध में जानकारी मिलेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed