अग्निवीर भर्ती से मोह भंग हो गया है, अब आगे पढ़ाई पर ध्यान देंगे। ये व्यथा युवकों ने कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी और केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत को सुनाई। यह सभी वो युवा हैं जिन्हें किसी न किसी वजह से बाहर कर रास्ता दिखा दिया गया।
Agniveer Recruitment: सातवें दिन पहुंचे 4760 युवा, वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र नहीं लाने वाले हुए बाहर
बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी और केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आए युवकों से मिलने तेलीपाड़ा तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं से भर्ती प्रक्रिया में अपनाए जा रहे मानकों के बारे में जानकारी हासिल की। युवाओं ने बताया कि बताए गए और ग्राउंड जीरो के मानकों में अंतर है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की ओर से भी यह बात उठाई जा चुकी है, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। मनीष खंडूड़ी का कहना है कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर व्यवस्था लाकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। अब भर्ती व्यवस्था को हल्के में लेकर पहाड़ के नौजवानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। सेना की यह कार्यप्रणाली सैनिक बाहुल्य उत्तराखंड के हित में नहीं है।
2 of 5
कांंग्रेस नेता से बात करते भर्ती के लिए आए युवा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पूर्व विधायक मनोज रावत का कहना है कि भर्ती व्यवस्था में युवाओं के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। आवास और खाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से युवाओं के लिए सुविधाएं जुटाने की मांग की।
3 of 5
कांंग्रेस नेता से बात करते भर्ती के लिए आए युवा
- फोटो : अमर उजाला
अग्निवीर भर्ती रैली के सातवें दिन पौड़ी जिले की दो और टिहरी जिले की तीन तहसीलों के 4760 युवा कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में अग्निवीर बनने के पहुंचे। भर्ती के लिए इन तहसीलों के 5842 युवाओं ने पंजीकरण कराया था जबकि 1082 युवक नहीं पहुंच सके।
4 of 5
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल, यमकेश्वर तहसील और टिहरी जिले की नरेंद्रनगर, घनसाली और प्रतापनगर तहसील क्षेत्र के युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। भर्ती के लिए काशीरामपुर तल्ला में बनाए गए प्रतीक्षालय में बुधवार रात एक बजे ही युवा पहुंचे। रात के दो बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। आर्मी के जवानों ने युवाओं के प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और कोविड वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की जांच की।
5 of 5
अग्निवीर भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र नहीं लाने वाले युवाओं को बाहर कर दिया गया। कैंप में प्रवेश देने से पहले उनके परिचय पत्र पर मोहर लगाई गई। प्रारंभिक लंबाई में कई युवा बाहर हो गए। कैंप के बलवीर सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के में पास होने वाले युवाओं को अगले दौर में शारीरिक परीक्षण के लिए भेजा गया। 26 अगस्त को टिहरी जिले की धनोल्टी, देवप्रयाग, टिहरी, कीर्तिनगर, जाखणीधार, कंडीसौड़, गाजा, मदननेगी, नैनबाग और पावकीदेवी तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती होगी।