अफगानिस्तान ने रविवार को देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश को हराकर वर्ष 2014 में नौ विकेट से मिली हार का बदला ले लिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान ने एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
{"_id":"5b14e8224f1c1b9b6e8b617f","slug":"afghanistan-cricket-and-bangladesh-t20-match-dehradun-rashid-khan-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AFG vs BAN T20: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश से लिया हार का बदला, राशिद खान ने बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AFG vs BAN T20: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश से लिया हार का बदला, राशिद खान ने बनाया नया रिकॉर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Jun 2018 06:54 AM IST
विज्ञापन
rashid khan fans
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
rashid khan
- फोटो : amar ujala
वर्ष 2014 में बांग्लादेश के हाथों पहले टी-20 मैच में पराजित होने के बाद से अफगानिस्तान की टीम के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान समेत कई खिलाड़ी आईपीएल में शानदार खेल दिखा चुके हैं। जिसका फायदा उन्हें टी-20 मैच में मिल रहा है।
rashid khan
रविवार को बांग्लादेश के साथ हुए मैच में इसका असर दिखाई दिया। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण, बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी विपक्षी टीम को बौना साबित किया। वहीं, दूसरी ओर शफीकउल्लाह को स्मार्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रविवार को स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में राशिद की गेंदबाजी ने बंग्लादेशी बल्लेबाजों के हौसले पस्त कर दिए। लेग स्पिनर राशिद खान को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
t20 in dehradun
11वें ओवर में गेंदबाजी करने पहुंचे राशिद ने शुरुआती दो गेंदों पर ही उन्होंने पहले मुश्फिकुर रहीम और फिर शब्बीर रहमान को जीरो पर आउट कर राशिद ने बांग्लादेशी टीम को कमजोर कर दिया। राशिद ने फेंके 3 ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
t20 in dehradun
मोसादेक हुसैन के विकेट के साथ ही राशिद ने रिकॉर्ड बना दिया। इस मैच के जरिए राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में अपने पचास विकेट पूरे कर लिए और वह यह कारनामा करने वाले अफगानिस्तान के दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले मोहम्मद नबी ने यह रिकॉर्ड बनाया था। राशिद के 31 मैचों में 52 विकेट हो गए हैं। ऐसा कर राशिद खान सबसे तेज पचास विकेट चटकाकर इस फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर के साथ संयुक्त रूप से दूसरी पायदान पर आ गए हैं।