फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल पर 60 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन, पैर रखने तक की नहीं बची जगह

Wed, 02 Jan 2019 08:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 02 Jan 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
60 Thousand Pilgrims visit Maa purnagiri dham on New Year 2019
पूर्णागिरी धाम

मां श्री पूर्णागिरि धाम के दर्शन कर हजारों भक्तों ने नए साल की शुरुआत की। थर्टी फर्स्ट की रात श्रद्धालुओं ने धाम क्षेत्र में जगह-जगह डेरा डालकर रातभर भजन-कीर्तन किए। कई भक्तों ने भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा भी की। 


 

60 Thousand Pilgrims visit Maa purnagiri dham on New Year 2019
पूर्णागिरी धाम

मंदिर समिति के मुताबिक साठ हजार से अधिक लोग नए साल के स्वागत को मां के दरबार पहुंचे। वहीं, पुलिस कर्मी सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहे। नए साल के स्वागत के लिए थर्टी फर्स्ट की सुबह से ही दूर-दराज से बड़ी संख्या में यात्री पहुंचने लगे थे। 

60 Thousand Pilgrims visit Maa purnagiri dham on New Year 2019
पूर्णागिरी धाम

यूपी के पीलीभीत, बीसलपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, कासगंज, एटा समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नए साल पर मां के दर्शन को पहुंचे। भैरव मंदिर से लेकर काली मंदिर तक जगह-जगह भक्तों की टोलियां भजन-कीर्तन करती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
60 Thousand Pilgrims visit Maa purnagiri dham on New Year 2019
पूर्णागिरी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए मंदिर की ओर रवाना हुए। सीओ नरेश चंद और कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखे रहे। मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक दर्शन और सुरक्षा की व्यवस्था चौक-चौबंद रही, लेकिन विद्युत व्यवस्था से दुकानदारों और श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
60 Thousand Pilgrims visit Maa purnagiri dham on New Year 2019
नैना देवी मंदिर

धाम के कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहीं। उधर भक्तों ने मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव में स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भी मत्था टेका। नए साल में महेंद्रनगर में भी काफी चहल-पहल रही। वहीं नैनादेवी मंदिर में भी भक्तों की खूब भीड़ लगी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed