{"_id":"624d1f9b42c84f2122442c8c","slug":"45-huts-caught-fire-due-to-spark-of-stove-40-labor-families-become-homeless","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से 45 झोपड़ियों में लगी आग: आंखों के सामने अपने घर जलते देखते रहे बेबस मजदूर, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से 45 झोपड़ियों में लगी आग: आंखों के सामने अपने घर जलते देखते रहे बेबस मजदूर, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून स्थित सहसपुर भाऊवाला के सुंदरवन इलाके में एक झुग्गी बस्ती में आग लग जाने से 45 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि आग से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बस्ती में रहने वाले 40 मजदूर परिवारों का सारा घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया है।
उधर, आग लगने से हुए नुकसान की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्र के विधायक ने आग से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उप जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम से बस्ती में हुए नुकसान का आंकलन कराने की बात कही है।
भाऊवाला के सुंदरवन क्षेत्र में बसी एक मजदूर बस्ती में अचानक आग लग गई। एक झोपड़ी से दूसरी झोपड़ी में आग बढ़ने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पाते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने पानी के टैंकरों व अन्य संसाधनों से आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उसे रोक पाने में उनकी सारी कोशिशें नाकाम हो गई।
सेलाकुई के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लगने से घटना घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आग
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बस्ती में लगभग 40 मजदूर परिवार रहते थे, जिनका अधिकतर सामान जलकर राख हो गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मजदूरों का ढांढस बढ़ाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
उधर विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आग से हुए नुकसान के आकलन के लिए राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। आकलन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।