{"_id":"672ee069674804fe0208a4d8","slug":"25th-foundation-day-of-uttarakhand-pm-modi-video-message-cm-dhami-attended-the-program-read-all-updates-hindi-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Foundation Day: पीएम मोदी का वीडियो संदेश जारी, शुभकामनाएं देने के साथ नौ नवंबर पर किए नौ आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Foundation Day: पीएम मोदी का वीडियो संदेश जारी, शुभकामनाएं देने के साथ नौ नवंबर पर किए नौ आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:53 PM IST
सार
उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती में प्रवेश करने के मौके पर पीएम मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने कहा कि नौ का अंक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने स्थापना दिवस पर नौ आग्रह किए। पांच आग्रह उत्तराखंड वासियों से और चार आग्रह यहां आने वाले पर्यटकों से किए।
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर संबोधित करने पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैतिक परेड में वीडियो संदेश के दौरान कहा कि आज नौ नवंबर है। नौ का अंक शुभ माना जाता है। यह शक्ति का प्रतीक होता है। इसलिए आज वो उत्तराखंड के लोगों से पांच और यहां आने वाले पयर्टकों के सामने चार यानि कुल नौ आग्रह करना चाहते हैं।
1-बोली भाषा का संरक्षण
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपकी गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी सहित सभी बोलियां बेहद समृद्ध हैं। इनका संरक्षण बेहद जरूरी है। इसलिए उत्तराखंड के लोग आने वाली पीढ़ियों को अपनी बोली भाषा जरूर सिखाएं, उत्तराखंड की पहचान के लिए भी यह जरूरी है।
2-एक पेड़ मां के नाम
पीएम मोदी ने कहा, पूरा देश जानता है कि उत्तराखंड के लोग प्रकृति और पर्यावरण प्रेमी हैं। यह गौरा देवी की भूमि है। यहां हर महिला मां नंदा का रूप है। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि हम प्रकृति की रक्षा के तहत एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण करें। जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए यह बेहद जरूरी है।
3-स्वच्छ जल
उत्तराखंड में नौलों -धारों की पूजा किए जाने की परंपरा है। इसलिए आप सभी अपने नौलों, धारों को संरक्षित करते हुए, पानी की स्वच्छता के सभी अभियानों को गति देने का प्रयास करेंगे।
4-गांव में जड़ों से जुड़ाव
उत्तराखंड के लोग अपने गांव में आना-जाना बनाते हुए, जड़ों से जुड़े रहें। खासकर रिटायरमेंट के बाद गांव में समय जरूर बिताएं। इससे गांवों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
5-तिबारी वाले घरों को संवारें
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अपने गांव में पुराने तिबारी वाले घरों को बचाने और संरक्षित करने के लिए भी आगे आएं। पुराने घरों को होम स्टे में बदलकर, आय का साधन बना सकते हैं।
2 of 6
प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करते
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
पयर्टकों से अपील
6-सिंगल यूज प्लास्टिक से बचें
पर्यटक के रूप में आप जब भी आप हिमालय की गोद में जाएं, स्वच्छता को सबसे उपर रखें। इस सोच के साथ जाएं कि पहाड़ में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना है।
7-वोकल फॉर लोकल
पहाड़ों में घूमने फिरने के दौरान वोकल फॉर लोकल याद रखें। अपनी यात्रा का कम से कम पांच प्रतिशत खर्च स्थानीय उत्पादों को खरीदने में करें।
8-यातायात के नियम अपनाएं
आप जब भी पहाड़ों पर जाएं, वहां के ट्रैफिक नियमों का पालन करें। सावधान रहें, हर किसी का जीवन अमूल्य है।
9-तीर्थों की मर्यादा का पालन करें
धार्मिक स्थलों पर स्थानीय रीति-रिवाजों और नियम कायदों का पालन करते हुए, वहां की मर्यादा का ध्यान रखें। इस बारे में उत्तराखंड के लोगों की मदद ले सकते हैं।
3 of 6
सलामी लेते राज्यपाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगले 25 वर्ष की यात्रा शुरू करनी है
उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस पर रैतिक परेड को वीडियो संदेश से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज से उत्तराखंड का रजत जयंती वर्ष शुरू हो रहा है। अब हमें राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए अगले 25 वर्ष की यात्रा शुरू करनी है। उत्तराखंड में विकास का महायज्ञ चल रहा है। उत्तराखंड सरकार की नीतियां देश के लिए उदाहरण बन रही हैं।
पीएम मोदी ने कहा, कुछ साल पहले उन्होंने बाबा केदार के चरणों में बैठकर विश्वास व्यक्त किया था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक साबित होने जा रहा है। उत्तराखंड ने उनके विश्वास को सही साबित किया है। आज उत्तराखंड विकास के नए रिकॉर्ड बना रहा है। पिछले साल एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखंड को पहला स्थान मिला। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में अचीवर्स और स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर कैटेगरी हासिल हुई। बीते डेढ़-दो वर्षों में उत्तराखंड की विकास दर में सवा गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले पीएम मोदी- आंकड़े बताते हैं राज्य में हो रही उन्नति
इस साल जीएसटी कलेक्शन में 14 प्रतिशत की उछाल दर्ज हुई। 2014 में राज्य की प्रतिव्यक्ति आय सवा लाख रुपये थी, जो आज बढ़कर 2.60 लाख हो चुकी है। 2014 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद एक लाख 50 हजार करोड़ के करीब था, जो बढ़कर तीन लाख पचास हजार करोड़ हो गया है। बेहद खुशी की बात है कि अब हम सब उत्तराखंड को अपने सपनों को साकार करते हुए देख पा रहे हैं। पूरा विश्वास है कि हमारे प्रवासी उत्तराखंडवासी भी राज्य के विकास यात्रा में बड़ी भूमिका निभाते रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
स्थापना दिवस पर परेड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी सेक्युलर सिविल कोड
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड की धामी सरकार ऐसे निर्णय ले रही है, जो देश के लिए उदाहरण बन रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड ने गहन अध्ययन के बाद यूनिफार्म सिविल कोड लागू किया, जिसे वह सही मायने में सेक्युलर सिविल कोड मानते हैं। आज पूरा देश यूसीसी पर चर्चा करते हुए इसकी जरूरत महसूस कर रहा है। इसी तरह उत्तराखंड ने युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए नकल विरोधी कानून लागू करते हुए माफिया पर सख्त कार्रवाई की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।