फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंपर वैकेंसी में 102 युवाओं को मिली हाथोंहाथ नौकरी

Fri, 28 Apr 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Fri, 28 Apr 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
102 boys and girls get job in job fair
employment office - फोटो : amarujala

देहरादून क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में हाथोंहाथ नौकरी पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। 102 युवाओं को अलग-अलग कंपनियों ने मौके पर ही ऑफर लेटर दे दिया तो 166 युवाओं का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया। रोजगार मेले में 11 कंपनियां ने हिस्सा लिया। जबकि, 735 युवाओं ने रोजगार पाने के लिए अपनी किस्मत आजमाई।

102 boys and girls get job in job fair
employment office - फोटो : amarujala

बृहस्पतिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का शुभारंभ सेवायोजन विभाग के निदेशक अशोक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाए।

102 boys and girls get job in job fair
employment office - फोटो : amarujala

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि मेले में कुल 11 कंपनियां काबिल युवाओं के लिए यहां आईं थीं। कुल 1065 पदों के लिए 1207 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। कुछ युवा किसी कारणवश मेले में प्रतिभाग नहीं कर सके। जो वंचित रह गए उनके लिए बहुत जल्द फिर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
102 boys and girls get job in job fair
employment office - फोटो : amarujala

एल एंड टी कंपनी का साक्षात्कार सबसे कठिन रहा। इसमें नौकरी पाने के लिए 25 से अधिक युवाओं ने साक्षात्कार दिया, लेकिन इनमें से किसी को भी सफलता नहीं मिली। वहीं, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में रोजगार के लिए सबसे अधिक 250 से ज्यादा युवाओं ने साक्षात्कार दिया। मेले में नौकरी पाने के लिए 10वीं से लेकर स्नातक तक के युवक व युवतियां शामिल रहे। रोजगार मेले में युवाओं की संख्या देखकर अधिकारियों ने मेले को सफल बताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता से रोजगार मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

विज्ञापन
102 boys and girls get job in job fair
employment office - फोटो : amarujala
ये कंपनियां पहुंचीं 
सुजुकी मोटर्स गुजरात, इंटेक्स टेक्नोलॉजी नोएडा, यूरेका फोब्स देहरादून, टीडीएस प्लेसमेंट एवं सर्विसेज चंडीगढ़, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस देहरादून, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस देहरादून, एससीआई सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड देहरादून, एल एंड टी फाइनेंस देहरादून, डैना स्पाइसर्स इंडिया पुणे, फैड्रल मोगल पटियाला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed