फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: आयरिश गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे गब्बर? तारीख और जगह का खुलासा, जानें

Tue, 06 Jan 2026 09:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Jan 2026 09:46 AM IST
सार

Shikhar Dhawan Marriage : पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फरवरी में अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दिल्ली-एनसीआर में शादी करने जा रहे हैं। दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी और पिछले एक साल से वे साथ रह रहे हैं। यह शादी उनके जीवन की नई शुरुआत मानी जा रही है।

विज्ञापन
Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: Shikhar to Marry Longtime Partner Sophie Date Venue Details
सोफी और धवन - फोटो : Instagram
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ओपनर शिखर धवन अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन फरवरी में अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में होगी, जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: Shikhar to Marry Longtime Partner Sophie Date Venue Details
शिखर धवन-सोफी शाइन - फोटो : Shikhar Dhawan-sophieshine93(instagram)
दिल्ली-एनसीआर में होगी ग्रैंड वेडिंग
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की तैयारियां जोंरों पर हैं। हालांकि कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह एक भव्य, लेकिन निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। आयोजन को लेकर सुरक्षा और गोपनीयता पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: Shikhar to Marry Longtime Partner Sophie Date Venue Details
शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
शांति और कृतज्ञता के साथ नई शुरुआत
एचटी सिटी से जुड़े एक सूत्र  ने बताया, 'यह दोनों के लिए एक नई शुरुआत है और वे इसे शांति, खुशी और कृतज्ञता के साथ जी रहे हैं।' सूत्र के मुताबिक, शिखर धवन खुद शादी की प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं और चाहते हैं कि यह समारोह उनके जीवन के इस नए दौर को सही मायनों में दर्शाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: Shikhar to Marry Longtime Partner Sophie Date Venue Details
शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
कौन हैं सोफी शाइन
सोफी शाइन आयरलैंड की नागरिक हैं और फिलहाल शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। यह फाउंडेशन शिखर धवन के स्पोर्ट्स और सोशल वेंचर्स समूह की परोपकारी शाखा है। सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और वह बीते कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल सफर का अहम हिस्सा बनी हुई हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soph (@sophieshine93)


विज्ञापन
Shikhar Dhawan-Sophie Shine Wedding: Shikhar to Marry Longtime Partner Sophie Date Venue Details
शिखर धवन और सोफी शाइन - फोटो : Instagram
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं और अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। सोफी को आईपीएल 2024 के दौरान भी पंजाब किंग्स के मैचों में शिखर के साथ देखा गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed