भारत के स्टार ऑफ स्पिनर कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अश्विन ने सबसे कम टेस्ट मैचों में 200 विकेट हासिल करने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही वह दुनिया में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने करियर के 37 वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अश्विन का 200 वां शिकार बने। इससे पहले सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम दर्ज था।
कानपुर टेस्ट से पहले 36 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 193 विकेट हासिल किए थे। कानपुर टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट हासिल करवह इस रिकॉर्ड को से महज तीन कदम दूर रह गए थे। उन्होंने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों को आउट कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर क्लेरी ग्रिमेट के नाम दर्ज है। उन्होंने 1936 टेस्ट 36 टेस्ट मैच में 200 विकेट मैचों में हासिल किए थे।
अश्विन एक और रिकॉर्ड से तीन कदम की दूरी पर
अश्विन से पहले सबसे तेज 200 विकेट हासिल करने वालों में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डेनिस लिली और पाकिस्तान के वकार यूनिस साझा रूप से थे। दोनों ने 38 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अश्विन से यह रिकॉर्ड कायम करने की उम्मीद इसलिए भी की जा रही थी क्योंकि वह बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के हालिया दौरे में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। तेजी से 200 टेस्ट विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड फिलहाल हरभजन सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने यह उपलब्धि 46वें टेस्ट मैच में हासिल की थी। अश्विन के नाम सबसे तेज 100 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड भी दर्ज है जो उन्होंने अपने 18वें टेस्ट मैच में 100 विकेट हासिल किए थे।
अब तक खेले 37 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 25.13 की औसत से 200 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए। साथ ही अश्विन ने एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट 4 बार लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 66 रन देकर 7 विकेट है जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लिए थे।