टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को पहले दौर के मुकाबले खत्म हो जाएंगे और इस दौर से 2 टीमें सुपर-10 अपनी जगह बना लेंगी। फिर एक दिन के विश्राम के बाद दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन टीमों के बीच खिताब के लिए मुकाबला शुरू हो जाएगा।
इन 5 बल्लेबाजों के नाम 'खास' रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में बचा पाएंगे?
क्रिकेट के सबसे नए प्रारूप टी-20 को फटाफट खेल कहा जाता है और इस खेल में धूमधड़ाके की खूब गुंजाइश होती है। पिछले कई सालों की तुलना में इस बार मुकाबला गेंद और बल्ले से काफी कड़ा होने वाला है क्योंकि गेंदबाज अब काफी चतुर हो गए हैं और रन रोकने में नित नए जुगाड़ करते रहते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों के अनुकूल कहे जाने वाले इस खेल इस बार बल्लेबाजों के लिए भी काफी परेशानी होने वाली है। हम आपको वर्ल्ड कप में खेलने वाले उन 5 बड़े बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज है और उन पर दबाव है कि वे अपने कारनामे को वर्ल्ड कप में बचाए रखें।
इन 5 बल्लेबाजों के नाम 'खास' रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में बचा पाएंगे?
जिस रिकॉर्ड की बात यहां कर रहे हैं वो है ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जो टी-20 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुए। इन बल्लेबाजों में 5 ऐसे बल्लेबाज भी उतर रहे हैं जिन पर वर्ल्ड कप में अपने इस शून्य पर आउट होने के रिकॉर्ड को बचाने का दबाव होगा।
इन 5 बल्लेबाजों के नाम 'खास' रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में बचा पाएंगे?
शुरुआत निचले क्रम से करते हैं। अपने करियर की शुरुआत करने के बाद सबसे ज्यादा मैच खेलकर टी-20 में एक बार भी 0 पर आउट नहीं होने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने 38 मैचों की 35 पारियों में बल्लेबाजी की है जिसमें वह हर बार अपना खाता खोलने में कामयाब रहे हैं। वह इन 35 पारियों में 13 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। कोहली के साथ इंग्लैंड के रवि बोपारा भी इतने ही मैचों की इतनी ही पारी खेलकर एक बार भी 0 पर आउट नहीं हुए, लेकिन वो इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं।
इन 5 बल्लेबाजों के नाम 'खास' रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में बचा पाएंगे?
अपने करियर में एक बार भी 0 पर आउट नहीं होने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर। मिलर 6 साल के अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 42 मैचों की 36 पारियां खेल चुके हैं लेकिन हर बार वो खाता खोलने में कामयाब रहे।