फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2026: इस सीजन के बाद केकेआर से हटाए जाएंगे अभिषेक नायर? नए कोच को लेकर पीटरसन की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Sat, 18 Apr 2026 11:37 AM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Swapnil Shashank Updated Sat, 18 Apr 2026 11:37 AM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने केकेआर की खराब हालत के बाद कहा है कि अगले सीजन इस फ्रेंचाइजी को नया कोच मिल सकता है। हालांकि, उन्होंने जिस दिग्गज का नाम लिया है, वह खुलासा चौंकाने वाला है। वह दिग्गज फिलहाल एक राष्ट्रीय टीम का कोच है और पीटरसन के बयान से लगता है कि बतौर राष्ट्रीय कोच वह दिग्गज अपने पद से हटाए जा सकते हैं, जिसके बाद उनका अगला ठिकाना केकेआर होगा।

विज्ञापन
IPL 2026: Will Abhishek Nayar Step Down as KKR Coach? Mccullum to join? Kevin Pietersen Surprising Prediction
केकेआर - फोटो : ANI
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। केकेआर सीजन के शुरुआती छह मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। शुक्रवार को अहमदाबाद में खेले गए मैच में केकेआर को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की लगातार हार के बाद कोच अभिषेक नायर और कप्तान अंजिक्य रहाणे निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के खिलाफ अपना पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि अगले सीजन केकेआर का ही एक पूर्व खिलाड़ी और पूर्व कोच कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल सकता है।
IPL 2026: Will Abhishek Nayar Step Down as KKR Coach? Mccullum to join? Kevin Pietersen Surprising Prediction
पीटरसन और मैकुलम - फोटो : ANI/BCCI
मैकुलम बनेंगे नए कोच?
पीटरसन कहना है कि अगले आईपीएल सीजन में ब्रेंडन मैकुलम केकेआर के नए कोच हो सकते हैं। पीटरसन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये बात कही। हालांकि, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम फिलहाल इंग्लैंड की पुरुष टीम के कोच हैं और उनका कार्यकाल 2027 तक है। पीटरसन ने केकेआर के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह भविष्यवाणी की है, लेकिन बतौर इंग्लैंड हेड कोच मैकुलम का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा है। अगर इंग्लैंड के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया, तो उन्हें उनके पद से हटाया भी जा सकता है। इसके बाद उनका अगला ठिकाना केकेआर हो सकती है। 
IPL 2026: Will Abhishek Nayar Step Down as KKR Coach? Mccullum to join? Kevin Pietersen Surprising Prediction
मैकुलम नए कोच बनेंगे? - फोटो : ANI
मैकुलम पहले भी KKR के साथ रह चुके
मैकुलम के लिए केकेआर नया नहीं है। उन्होंने आईपीएल में बतौर खिलाड़ी और कोच के रूप में करियर की शुरुआत इसी टीम के साथ की थी। मैकुलम केकेआर के कोच रहते हुए ही इंग्लैंड के हेड कोच नियुक्त किए गए थे। 2008 में लीग की शुरुआत हुई थी। पहला मुकाबला केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में केकेआर की तरफ से खेलते हुए मैकुलम ने 73 गेंदों पर 158 रनों की पारी खेली थी। वह 2008 से 2010 और 2012 से 2013 तक टीम का हिस्सा रहे। मैकुलम 2020 से 2022 तक केकेआर के कोच रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में केकेआर ने 2021 का फाइनल खेला था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed