{"_id":"69ccbf22c0c085d4e10a8e24","slug":"ipl-2026-shreyas-iyer-fined-12-lakh-by-bcci-for-slow-over-rate-despite-pbks-win-over-gt-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर चला BCCI का चाबुक! ऐसी क्या गलती की कि बोर्ड को देनी पड़ी सजा? इस सत्र में पहली बार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर चला BCCI का चाबुक! ऐसी क्या गलती की कि बोर्ड को देनी पड़ी सजा? इस सत्र में पहली बार
Wed, 01 Apr 2026 12:15 PM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़

Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:15 PM IST
सार
पंजाब की जीत के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर को स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना झेलना पड़ा। यह आईपीएल 2026 में इस तरह की पहली कार्रवाई है। पंजाब ने गुजरात को तीन विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IANS
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 में पहली बार सख्त कदम उठाते हुए श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया है। भले ही पंजाब किंग्स की टीम ने मंगलवार को अपना मैच जीत लिया हो, लेकिन पीबीकेएस के कप्तान श्रेयस को स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।
श्रेयस अय्यर-अर्शदीप सिंह
- फोटो : IANS
क्या है पूरा मामला?
यह घटना आईपीएल के चौथे मुकाबले में हुई, जहां पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। मैच के दौरान पंजाब टीम तय समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई, जो आईपीएल के नियमों का उल्लंघन है। आईपीएल के आधिकारिक बयान में कहा गया, 'यह इस सीजन में टीम की पहली गलती थी, इसलिए कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।'
स्लो ओवर रेट क्यों बना बड़ी समस्या?
आईपीएल में हर टीम को तय समय में अपने ओवर पूरे करने होते हैं। ऐसा न करने पर कप्तान पर जुर्माना लगता है। पहली गलती पर कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना है। बार-बार गलती पर सजा और कड़ी हो जाती है। इस मामले में अय्यर की यह पहली गलती थी, इसलिए सिर्फ आर्थिक दंड दिया गया। धीमी ओवरगति का दूसरा अपराध होने पर पंजाब कप्तान के साथ-साथ पूरी टीम को सजा दी जाएगी। कप्तान पर लगा जुर्माना दोगुना हो जाएगा, जबकि बाकी टीम और सब्सटीट्यूट खिलाड़ियों पर छह लाख रूपये या उनकी मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया जाएगा।

अभ्यास के दौरान शॉट्स लगाते पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर।
- फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई ने नियमों में ढिलाई की थी
बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले नियमों में ढिलाई दी थी। स्लो ओवर रेट पर कप्तानों को बैन करने के नियम को हटा दिया गया था। और अब सिर्फ जुर्माने से काम चलाया जाएगा। तब बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी कि धीमी ओवर गति के लिए कप्तानों को डिमेरिट अंक दिए जाएंगे और जुर्माना लगाया जाएगा। प्रतिबंध केवल गंभीर मामलों में ही लगाया जाएगा।
लेवल 1 के अपराध पर डिमेरिट अंकों के साथ 25 से 75 प्रतिशत मैच फीस काटी जाएगी, जिसकी गणना अगले तीन वर्षों के लिए की जाएगी। लेवल 2 का अपराध अगर वास्तव में गंभीर माना जाता है तो चार डिमेरिट अंक दिए जाएंगे। इसमें आगे कहा गया है कि, प्रत्येक चार डिमेरिट पॉइंट के लिए मैच रेफरी 100 प्रतिशत जुर्माना या अतिरिक्त डिमेरिट अंक के रूप में जुर्माना लगा सकता है। इन डिमेरिट पॉइंट के कारण भविष्य में मैच पर प्रतिबंध लग सकता है, लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच पर प्रतिबंध (तुरंत) नहीं लगाया जाएगा।

कूपर कोनोली
- फोटो : IANS
मैच में पंजाब की शानदार जीत
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162/6 का स्कोर बनाया। साई सुदर्शन (13) के जल्दी आउट होने के बाद
शुभमन गिल (39) और जोस बटलर (38) ने पारी संभाली, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने आखिर में वापसी की। ग्लेन फिलिप्स 25 रन, सुंदर 18 रन, शाहरुख चार रन बना सके। तेवतिया 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब कि ओर से विजयकुमार विशाक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि युजवेंद्र चहल को दो विकेट मिले।
कूपर कोनोली का धमाकेदार डेब्यू
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही, लेकिन डेब्यू कर रहे कूपर कोनोली ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर पंजाब की टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पंजाब की टीम ने पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके साथ प्रभसिमरन सिंह (37) ने भी अहम योगदान दिया। पंजाब किंग्स अब अपना अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलेगी।