{"_id":"67ff4b105e16dae0ff0b8ed5","slug":"zaheer-sagarika-zaheer-khan-became-father-at-the-age-of-46-wife-sagarika-gave-birth-to-son-shared-photos-2025-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zaheer-Sagarika: 46 साल की उम्र में पिता बने जहीर खान, पत्नी सागरिका ने बेटे को दिया जन्म, साझा की पहली तस्वीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Zaheer-Sagarika: 46 साल की उम्र में पिता बने जहीर खान, पत्नी सागरिका ने बेटे को दिया जन्म, साझा की पहली तस्वीर
Wed, 16 Apr 2025 11:45 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:45 AM IST
सार
ग्रे-स्केल तस्वीर को साझा करते हुए इस कपल ने लिखा, 'आपके प्यार, कृतज्ञता और ऊपर वाले के आशीर्वाद से हम अपने बेटे फतेहसिंह खान का इस दुनिया में स्वागत करते हैं।'
विज्ञापन
जहीर-सागरिका और फतहसिंह
- फोटो : instagram @ zaheer_khan34
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घटगे ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों ने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है। दंपति ने बुधवार को एक संयुक्त पोस्ट साझा किया और इसकी पुष्टि की। इस कपल ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें जहीर खान को बेटे को गोद में उठाए हुए देखा जा सकता है, जबकि सागरिका जहीर के कंधों पर हाथ रखी हुई हैं। एक और फोटो में जहीर बेटे का हाथ थामे हुए देखे जा सकते हैं।
Trending Videos
जहीर सागरिका
- फोटो : instagram @sagarikaghatge
ग्रे-स्केल तस्वीर को साझा करते हुए इस कपल ने लिखा, 'आपके प्यार, कृतज्ञता और ऊपर वाले के आशीर्वाद से हम अपने बेटे फतेहसिंह खान का इस दुनिया में स्वागत करते हैं।' इसके बाद यह पोस्ट बधाई संदेशों से भर गया। अंगद बेदी ने लिखा, 'वाहेगुरु।' हरभजन सिंह ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करे।' प्रज्ञा कपूर ने लिखा, 'बधाई हो।' वहीं, सारा तेंदुलकर ने लिखा, 'सबसे अच्छी खबर।'
ISSF World Cup: निशानेबाजी विश्व कप में 18 साल की सुरुचि ने मनु भाकर को हराकर जीता स्वर्ण, 1.3 अंक का रहा अंतर
ISSF World Cup: निशानेबाजी विश्व कप में 18 साल की सुरुचि ने मनु भाकर को हराकर जीता स्वर्ण, 1.3 अंक का रहा अंतर
जहीर सागरिका
- फोटो : instagram @sagarikaghatge
सुरेश रैना ने लिखा, 'बहुत-बहुत बधाई।' आकाश चोपड़ा ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई। बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद।' पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह, सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी, अभिनेत्री डायना पेंटी, पूर्व क्रिकेटर राहुल शर्मा, क्विंटन डिकॉक की पत्नी शाशा डिकॉक, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग ने भी कमेंट के जरिये जहीर और सागरिका को बधाई दी है।
पंजाब की जीत पर चहकीं प्रीति जिंटा, चहल और पोंटिंग को लगाया गले
पंजाब की जीत पर चहकीं प्रीति जिंटा, चहल और पोंटिंग को लगाया गले
विज्ञापन
विज्ञापन
जहीर सागरिका
- फोटो : instagram @sagarikaghatge
विज्ञापन
जहीर सागरिका
- फोटो : instagram @sagarikaghatge
दोनों की शादी नवंबर 2017 में हुई थी। फिलहाल जहीर 46 साल के और सागरिका 39 साल की हैं। जहीर फिलहाल लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर हैं। उनकी देखरेख में लखनऊ की टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार रहा है। लखनऊ की टीम अब तक सात में से चार मैच जीत चुकी है और तीन मैच गंवाए हैं। टीम के आठ अंक हैं और नेट रन रेट +0.086 है। लखनऊ की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।