{"_id":"5a795ac44f1c1b1d368b8de9","slug":"yuvraj-singhs-tips-helps-shubman-gill-for-world-cup-success","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह के कारण ICC U19 WC का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बना यह क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवराज सिंह के कारण ICC U19 WC का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बना यह क्रिकेटर
Tue, 06 Feb 2018 02:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शुभमन गिल और युवराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 चैंपियन टीम इंडिया के हीरो शुभमन गिल ने युवराज सिंह को अपनी सफलता का श्रेय दिया है। गिल ने कहा कि टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह उनके मार्गदर्शक रहे और पूर्व में बल्लेबाजी के टिप्स दे चुके हैं।
2 of 6
युवराज सिंह
गिल ने कहा, 'युवराज सिंह जब राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में थे, तब उन्होंने मुझे बहुत चीजें बताई। युवी पाजी ने मुझे मैदान के अंदर और बाहर की कई चीजें बताई। उन्होंने मुझे बल्लेबाजी की टिप्स दी और मेरे साथ बल्लेबाजी भी की।'
3 of 6
शुभमन गिल
18 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में तीन फिफ्टी और एक सेंचुरी जमाई। भारतीय टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चौथी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शुभमन गिल
पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक जमाने वाली पारी के बारे में बात करते हुए गिल ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दबाव था। हमारे ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन बीच के ओवरों में हमने विकेट गंवा दिए। राहुल द्रविड़ सर ने तब मुझे सलाह दी कि अंतिम ओवर तक बल्लेबाजी करूं और अनुकूल रॉय के साथ साझेदारी अच्छी हुई।' बता दें कि पंजाब के बल्लेबाज को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन
5 of 6
शुभमन गिल
गिल को आईपीएल 2018 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा है। इस बारे में बात करते हुए गिल ने कहा, 'बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने के बाद हम थके हुए थे। अगले ही दिन आईपीएल नीलामी थी। मैं अगले दिन जब उठा तो पता चला कि केकेआर ने खरीदा है। मैंने उस समय आईपीएल के बारे में नहीं सोचा था और मेरा पूरा ध्यान वर्ल्ड कप पर था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।