फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास के बाद अब फिर से होगी युवराज सिंह की क्रिकेट में वापसी! मैदान पर दिखेगा जलवा

Fri, 21 Jun 2019 06:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 21 Jun 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh set to return in cricket after retirement will play in canada t20 league
युवराज सिंह - फोटो : PTI

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह अब फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं।

Yuvraj Singh set to return in cricket after retirement will play in canada t20 league
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कनाडा की ग्लोबल टी-20 लीग के 2019 एडिशन ने युवराज सिंह की तस्वीर को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। कनाडियाई टी-20 लीग ने खबर देते हुए लिखा, 'सभी युवराज फैंस के लिए! ग्लोबल टी-20 लीग 2019 के लिए टोरंटो नेशनल्स में शामिल हुए युवराज सिंह'।
 

Yuvraj Singh set to return in cricket after retirement will play in canada t20 league
yuvraj singh

इससे पहले खबर आई थी कि युवराज सिंह ने बीसीसीआई से दुनियाभर के टी-20 लीग में खेलने की अनुमति मांगी थी, क्योंकि बीसीसीआई के नियम के मुताबिक कोई भी भारतीय खिलाड़ी संन्यास से पहले बाहरी क्रिकेट लीग में हिस्सा नहीं ले सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh set to return in cricket after retirement will play in canada t20 league
युवराज सिंह - फोटो : Social media

अब जब युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है तो उनके लिए बाहरी क्रिकेट लीग के दरवाजे भी खुल गए हैं। इससे पहले पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान भी संन्यास के बाद यूएई में हुई टी-10 लीग का हिस्सा बन चुके हैं।

विज्ञापन
Yuvraj Singh set to return in cricket after retirement will play in canada t20 league
yuvraj singh

बता दें कि युवराज सिंह के साथ ही न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड भी टोरंटो नेशनल्स टीम का हिस्सा होंगे। पांच टीमों वाली ये लीग इस साल 25 जुलाई से 11 अगस्त तक खेली जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed