फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज सिंह के करियर की वो पांच पारियां, जो आज भी उन्हें सफेद बॉल का सिकंदर बनाती हैं

Thu, 12 Dec 2019 01:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 12 Dec 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh Birthday Special: Five best innings of his cricket career and life
युवराज सिंह - फोटो : ट्विटर

युवराज फाइटर सिंह। जी हां अगर युवी को फाइटर कहा जाए तो शायद ही कोई इसे अतिश्योक्ति मानेगा। इस खिलाड़ी के करियर में एक नहीं कामयाबी के कई माइलस्टोन हैं। वो आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग से पहचान बनाने के बाद कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से घिरे।



कैंसर से लड़ने अस्पताल पहुंचे, जूझे और फिर मैदान में लौटे और टीम में जगह बनाई। 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्में युवी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके सुनहरे सफर पर नजर डालना जरूरी हो जाता है। आइए उनके 19 साल के क्रिकेटिंग करियर की उन पांच बेहतरीन पारियों की बात करते हैं जो बतातीं हैं युवी किस खिलाड़ी का नाम था।

Yuvraj Singh Birthday Special: Five best innings of his cricket career and life
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

84 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी, साल 2000)

उम्र 18 साल और जिगर ऐसा जैसे कई साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम जमा रखे हों। पहली इंटरनेशनल पारी और ग्लेन मैकग्रा जैसे गेंदबाज का सामना। 45 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला जिसके बाद युवराज ने 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

उनकी इस पारी ने टीम को 265 रनों तक पहुंचाया जो उस वक्त टक्कर देने लायक टोटल माना जाता था। इसके बाद फील्डिंग में अपने जौहर दिखाए। इयान हार्वे का कैच लिया और एक कंगारू बल्लेबाज को रन आउट किया। ये मैच भारत हार गया था, लेकिन टीम को लंबी रेस का आक्रामक खिलाड़ी मिल गया।

Yuvraj Singh Birthday Special: Five best innings of his cricket career and life
नेटवेस्ट ट्रॉफी के दौरान युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडियैा

69 रन बनाम इंग्लैंड (नेटवेस्ट फाइनल, साल 2002)

325 रनों का पहाड़ सामने हो और टीम के सारे दिग्गज पवैलियन लौट जाएं तो नतीजे का अंदाज लगाना आसाना है, लेकिन युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ जैसे युवा और दिलेर पिच पर हों तो अनहोनी को भी होनी में बदला जा सकता है। ये मैच भले सौरव गांगुली के टीशर्ट घुमाने और कैफ के पावर पंच के लिए जाना जाता है, लेकिन काउंटर अटैक युवी ने शुरू किया था।

जब भारतीयों ने टीवी बंद कर टीम की हार मान ली थी, युवराज ने कैफ के साथ मिलकर 121 रन जोड़े और टीम इंडिया की सबसे यादगार जीत की नींव रखी। वो आउट हुए और पवेलियन लौटते हुए उनका चेहरा बता रहा था कि वो किस हद तक खुद टीम को जीत तर पहुंचाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh Birthday Special: Five best innings of his cricket career and life
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

139 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (सिडनी, साल 2004)

वीबी सीरीज का सातवां मैच जिसे युवराज सिंह के करियर में विदेश में खेली गई सबसे बेहतरीन पारी में गिना जाता है। इस मैच में उनके साथ टेस्ट मैच के बादशाह माने जाने वाले वीवीएस लक्ष्मण ने 109 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ये मैच कंगारू गेंदबाज इयान हार्वे को भी याद रहेगा जिनके 49वें ओवर में युवराज ने 22 रन ठोके थे।

इस मैच में बारिश ने खलल डाला था और मैच भारत ने गंवा दिया, लेकिन युवराज की ये पारी भारतीय प्रशंसकों और कंगारू गेंदबाज, दोनों को अब भी याद होगी।

विज्ञापन
Yuvraj Singh Birthday Special: Five best innings of his cricket career and life
युवराज सिंह और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

107 रन बनाम पाकिस्तान (कराची, साल 2006)

ये युवराज की वो दमदार और समझदारी वाली पारी थी जिसने पाकिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को 4-1 की शानदार जीत दी। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 288 रनों का पहाड़ खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की रवानगी के बाद युवराज ने अपना धमाकेदार स्टाइल दिखाया।

सामने महेंद्र सिंह धोनी खड़े थे जिसकी वजह से युवराज पर दबाव भी कम होता रहा। 64 रनों पर उन्हें जीवनदान मिला जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और आठ विकेट से टीम इंडिया को जीत तक पहुंचा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed