{"_id":"5873c9004f1c1b1729ba8f52","slug":"yuvraj-and-dhoni-can-show-old-magic-during-england-t-20-and-odi-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं रही तकरार की वजह, पुराने अंदाज में दिखेंगे टीम इंडिया के 2 धुरंधर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नहीं रही तकरार की वजह, पुराने अंदाज में दिखेंगे टीम इंडिया के 2 धुरंधर
Mon, 09 Jan 2017 11:51 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ प्रशंसकों के जेहन में टीम इंडिया के एक दशक पुराने दिनों की यादें ताजी होने वाली है। क्योंकि इस सीरीज में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर पुराने रंग में नजर आ सकते हैं।
नहीं रही तकरार की वजह, पुराने अंदाज में दिखेंगे टीम इंडिया के 2 धुरंधर
2 of 5
युवराज और धोनी
- फोटो : BCCI
लंबे अंतराल के बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के निर्णय को सही ठहराया है। युवराज ने आगे कहा कि धोनी अब बिना किसी भय और दबाव के बल्लेबाजी कर सकेंगे। हम दोनों एक बार फिर पुराने दिनों की तरह से बिना किसी डर से क्रिकेट खेलेंगे और फैंस का मनोरंजन करेंगे।
नहीं रही तकरार की वजह, पुराने अंदाज में दिखेंगे टीम इंडिया के 2 धुरंधर
3 of 5
युवराज सिंह
उन्होंने कहा कि जरूर मैंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत धोनी से पहले की थी लेकिन जब भी हम साथ में खेले बिना डर के खेले। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में हम दोबारा ऐसा कर सकते हैं। युवराज धोनी की कप्तानी में दो बार वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। भारतीय क्रिकेट के लिए धोनी के योगदान की सराहना करता हूं। युवी ने आगे कहा, हम नंबर एक थे और दो-दो वर्ल्ड कप जीते। ये अपने आप में महान सफलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं रही तकरार की वजह, पुराने अंदाज में दिखेंगे टीम इंडिया के 2 धुरंधर
4 of 5
धोनी और युवराज सिंह
धोनी काफी शांत और बेहतरीन कप्तान थे। मेरे ख्याल से धोनी ने कप्तानी छोड़ने का बिल्कुल सही फैसला लिया है जिससे की वर्ल्ड कप 2019 के लिए विराट की कप्तानी में अच्छी टीम तैयार हो सकेगी। मुझे विश्वास है कि एक खिलाड़ी के तौर पर वो टीम को काफी कुछ देंगे।
विज्ञापन
नहीं रही तकरार की वजह, पुराने अंदाज में दिखेंगे टीम इंडिया के 2 धुरंधर
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया में पांचवीं बार वापसी करने वाले युवराज ने कहा कि विराट खुद के प्रदर्शन से दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं। विराट को मैंने अपनी आंखों के सामने सफल होते देखा है। वह अब तक के अपने करियर में कंसिसटेंट रहे हैं और उनका यही गुण उन्हें शानदार कप्तान बनाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।