फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या इस शख्स के कारण धोनी ने छोड़ी टी-20 और वनडे की कप्तानी?

Mon, 09 Jan 2017 09:53 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Amitabh chaudhry is person behind Dhoni's Resignation As India's T-20 And One Day Captain
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : BCCI
क्रिकेट के मैदान पर अनहोनी को होनी में तब्दील करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक से टीम इंडिया की टी-20 और वनडे टीम की कप्तानी से अचानक छोड़कर सबको चौंका दिया। लेकिन धोनी के अचानक ऐसा फैसला लेने के कारणों की समीक्षा हो रही है। धोनी के बीसीसीआई को भेजे गए मेल के लीक होने के बाद उनके इस्तीफे के विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। कहा जा रहा है कि धोनी पर कप्तानी छोड़ने का दबाव बनाया गय। धोनी ने जो मेल बीसीसीआई को भेजा उसके शब्द तो कुछ ऐसा ही बयां करते हैं। 

क्या इस शख्श के कारण धोनी ने छोड़ी टी-20 और वनडे की कप्तानी?

Amitabh chaudhry is person behind Dhoni's Resignation As India's T-20 And One Day Captain
महेंद्र सिंह धोनी
​धोनी ने अपने इस्तीफे का जो मेल भेजा था। उसमें उन्होंने लिखा "मैं भारत के वनडे कप्तान के पद से अपना इस्तीफा देता हूं और विराट कोहली का मेंटर बनने के लिए राजी हूं।" इसका मतलब यह हुआ कि धोनी ने अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि किसी के कहने पर कप्तानी छोड़ी है। इसलिए उन्होने यह लिखा कि वह विराट को मेंटर करने के लिए राजी हैं। इसका मतलब उन्होंने अपने सामने रखी गई शर्तों पर राजी थे।

क्या इस शख्श के कारण धोनी ने छोड़ी टी-20 और वनडे की कप्तानी?

Amitabh chaudhry is person behind Dhoni's Resignation As India's T-20 And One Day Captain
आदित्य वर्मा
स्पॉट फिक्सिंग मामले से लेकर लोढा समिति की अनुशंसाओं तक बीसीसीआई की अकेले दम पर जड़ें हिलाने वाले बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आदित्य वर्मा ने आरोप लगाया है कि बीसीसीआई के पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी के दबाव में धोनी ने वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ी है। वर्मा ने यह भी दावा किया है कि चौधरी के कहने के बावजूद धोनी ने गुजरात के खिलाफ रणजी सेमीफाइनल खेलने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या इस शख्श के कारण धोनी ने छोड़ी टी-20 और वनडे की कप्तानी?

Amitabh chaudhry is person behind Dhoni's Resignation As India's T-20 And One Day Captain
महेंद्र सिंह धोनी
आदित्य वर्मा का मानना है कि झारखंड क्रिकेट संघ ने रणजी सेमीफाइनल झारखंड की हार का  का ठीकरा धोनी के सिर पर फोड़ दिया। क्योंकि झारखंड की टीम धोनी के मार्गदर्शन में खेल रही थी। धोनी के सेमीफाइनल नहीं खेलने और टीम के हारने के बाद जेसीए अध्यक्ष अमिताभ चौधरी धोनी से और नाराज हो गए। उन्होंने मुख्यचयन कर्ता एमएसके प्रसाद के माध्यम से यह पुछवा लिया कि धोनी की भविष्य की योजना क्या है? इसके बाद धोनी दबाव में आ गए और कप्तानी से तुरंत इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन

क्या इस शख्श के कारण धोनी ने छोड़ी टी-20 और वनडे की कप्तानी?

Amitabh chaudhry is person behind Dhoni's Resignation As India's T-20 And One Day Captain
अमिताभ चौधरी
अब आदित्य वर्मा सवाल पूछ रहे हैं कि यदि झारखंड की सेमीफाइनल में हार धोनी के इस्तीफे का कारण है तो धोनी ने हार के तत्काल बाद इस्तीफा क्यों नहीं दिया। वर्मा ने धोनी के वनडे और टी-20 कप्तानी छोड़ने की जांच कराने की मांग कर दी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed