फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U-19 World Cup: संघर्ष में तपकर चैंपियन बनने की दहलीज पर खड़े युवा लड़ाके, खिताबी मुकाबला आज

Sun, 09 Feb 2020 11:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 09 Feb 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal To Priyam Garg Know About Under 19 World Cup Indian Stars Struggle
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : ट्विटर

युवा ब्रिगेड अब विश्व विजेता बनने से सिर्फ एक जीत दूर है। टूर्नामेंट की अजेय भारतीय टीम का अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में सामना रविवार को बांग्लादेश से होगा। भारतीय टीम लीग में न्यूजीलैंड को हरा चुकी है। चैंपियन बनने की दहलीज पर खड़े यह युवा लड़ाके हर कसौटी पर खरे उतरकर ही यहां तक पहुंचे हैं। जीवन की तमाम चुनौतियाें से पार पाकर इन युवाओं ने अपने लिए नई राह बनाई है। अब इन्हें भविष्य के खिलाड़ी के रूप में देखा जाने लगा है। पर इनके लिए यहां तक पहुंचने की राह आसान नहीं थी।



अपनी मंजिल पाने के लिए इनमें से कुछ ने अपना बचपन तक दांव पर लगा दिया। किस्मत ने इन जांबाजों का हर कदम पर इम्तिहान लिया पर इनके सपने नहीं छीन सकी। अपनी लगन, मेहनत और परिवार के बलिदान ने इन्हें विश्व चैंपियन बनने से एक कदम दूर ला खड़ा किया है। पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल की गोलगप्पे बेचने की कहानी तो अब क्रिकेट की किवदंतियों में शुमार है।

Yashasvi Jaiswal To Priyam Garg Know About Under 19 World Cup Indian Stars Struggle
यशस्वी जायसवाल। - फोटो : सोशल मीडिया।

‘गोलगप्पा बॉय’ यशस्वी

उत्तर प्रदेश के भदोही से क्रिकेट में नाम कमाने मुंबई आए यशस्वी की अब ‘गोलगप्पा बॉय’ के नाम से पहचान बन गई है। अपना घर छोड़कर आए यशस्वी के पास न रहने की जगह थी और न खाने को पैसे। मुफलिसी के दौर में रात में गोलगप्पे बेचकर दिन में क्रिकेट खेलने वाले यशस्वी इस बात की मिसाल बन गए हैं कि जहां चाह होती है, वहां राह निकल ही आती है। ऐसे में उनके सरपरस्त बने कोच ज्वाला सिंह ने उसे अपनी छत्रछाया में लिया और यही से शुरू हुई उसकी कामयाबी की कहानी। 312 रन 156 की औसत से यशस्वी पांच मैचों में बनाकर शीर्ष स्कोरर हैं। वह एक शतक और तीन अर्द्धशतक लगा चुके हैं।

Yashasvi Jaiswal To Priyam Garg Know About Under 19 World Cup Indian Stars Struggle
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला

प्रियम के पिता ने बेचा दूध, चलाई वैन

मेरठ के करीब किला परीक्षित गढ़ के रहने वाले कप्तान प्रियम गर्ग के सिर से मां का साया बचपन में ही उठ गया था। तीन बहनों और दो भाइयों के परिवार को उनके पिता नरेश गर्ग ने संभाला। उन्होंने दूध, अखबार बेचकर और बाद में स्कूल में वैन चलाकर उसके सपने को पूरा किया। उनके कोच संजय रस्तोगी कहते हैं प्रियम ने अपने पापा का संघर्ष देखा है जो इतनी दूर से उसे लेकर आते थे। यही वजह है कि वह शौकिया नहीं बल्कि पूरी ईमानदारी से कुछ बनने के लिए खेलता है। यह भविष्य में बड़ा खिलाड़ी बनेगा क्योंकि इसमें वह संजीदगी है।’ नरेश ने दोस्तों से उधार लेकर प्रियम के लिए कभी क्रिकेट किट और कोचिंग का इंतजाम किया था। उनकी मेहनत रंग लाई जब वह 2018 में रणजी टीम में चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal To Priyam Garg Know About Under 19 World Cup Indian Stars Struggle
आकाश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

किसान के बेटे आकाश 

राजस्थान के भरतपुर जिले के नगला रामरतन गांव के किसान के बेटे आकश सिंह ने भी संघर्ष से अपना मुकाम पाया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश के सपने को पूरा करने के लिए पिता वह सब किया जो वह कर सकते थे। आकाश ने कभी प्रैक्टिस से समझौता नहीं किया। वह जहीर खान और आशीष नेहरा को अपनी प्रेरणा मानने वाले आकाश ने कभी जंक फूड नहीं खाया। सात विकेट पांच मैचों में 17.28 की औसत से आकाश ने लिए हैं।  

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal To Priyam Garg Know About Under 19 World Cup Indian Stars Struggle
Dhruv Jurel - फोटो : सोशल मीडिया

 ध्रुव को फौजी बनाना चाहते थे पिता 

विकेटकीपर ध्रुव चंद जुरेल के पिता नेम सिंह 1999 में करगिल युद्ध में लड़े थे। सेना में हवलदार पद से सेवानिवृत्त अगरा के नेम सिंह बेटे को फौजी बनाना चाहते थे पर वह तो क्रिकेटर बनने की ठान चुके थे। उन्होंने इसी साल इंग्लैंड दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया को जिताने में अहम रोल निभाया था। साथ ही अंडर-19 एशिया कप में टीम को कप्तानी भी की। विकेट के पीछे पांच मैचों में अब तक सात शिकार ध्रुव कर चुके हैं। इनमें पांच कैच और दो स्टंप हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed