फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   How did Bhuvneshwar Kumar make his comeback to the national team? selected for T20I series against New Zealand

किस तरह राष्ट्रीय टीम में हुई भुवनेश्वर की वापसी?: आईपीएल में छोड़ी छाप, यूपी टी20 लीग में भी किया प्रभावित

Wed, 07 Oct 2026 11:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 07 Oct 2026 11:28 AM IST
सार

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी है। इस चयन की सबसे दिलचस्प बात यह है कि भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में लौटने में सफल रहे हैं। आइए जानते हैं किस तरह भुवनेश्वर वापसी करने में सफल रहे हैं...

विज्ञापन
How did Bhuvneshwar Kumar make his comeback to the national team? selected for T20I series against New Zealand
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI

विस्तार

22 नवंबर 2022 को भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम की जर्सी में अपना आखिरी मैच खेला था। इन बीते चार वर्षों में कई तेज गेंदबाज टीम इंडिया में आए और धीरे-धीरे भुवनेश्वर का नाम गुमनाम होता चला गया। चयन समिति की बैठक में भी भुवनेश्वर के नाम पर चर्चा होनी बंद हो गईं। हालांकि, भुवनेश्वर की कड़ी मेहनत लगातार जारी रही और वह अपने काम में लग रहे। निरंतरता के साथ की गई उस मेहनत का इनाम ही है कि भुवनेश्वर चार साल बाद भारतीय टीम में 36 साल की उम्र में वापसी करने में सफल रहे हैं।  
विज्ञापन
Trending Videos

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में शामिल
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा की थी। भुवनेश्वर को 16 सदस्यीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले भुवनेश्वर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में उनकी गेंदबाजी टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 अक्तूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच खेली जाएगी। सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में होगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला वेलिंगटन, जबकि चौथा और पांचवां मैच क्रमश: ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेला जाएगा।
विज्ञापन

How did Bhuvneshwar Kumar make his comeback to the national team? selected for T20I series against New Zealand
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
आईपीएल के पिछले दो सीजन में बिखेरी चमक 
भुवनेश्वर की दोबारा भारतीय टीम में वापसी होगी, ऐसी उम्मीद हर किसी ने छोड़ ही दी थी। कई क्रिकेट पंडित तो भुवनेश्वर के रिटायरमेंट के एलान की राह देखने लगे थे। हालांकि, भुवनेश्वर ने बिना किसी बयानबाजी के अपनी गेंदबाजी को निखारना जारी रखा। आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए कुल 17 विकेट निकाले। विकेट चटकाने से ज्यादा भुवनेश्वर कुमार की अंत के ओवरों में कमाल की गेंदबाजी ने हर किसी का ध्यान खींचा और उन्होंने आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

आईपीएल 2026 तो भुवनेश्वर के लिए और भी उम्दा रहा। भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन खेले 16 मुकाबलों में 17.89 की औसत से 28 विकेट निकाले और टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। भुवनेश्वर की गेंदबाजी आरसीबी के लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की वजह बनी। लगातार दो आईपीएल सीजन में कमाल की गेंदबाजी के चलते भुवनेश्वर के टीम इंडिया में कमबैक को लेकर मांगें उठने लगीं। भुवनेश्वर ने अपने दमदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

How did Bhuvneshwar Kumar make his comeback to the national team? selected for T20I series against New Zealand
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
न्यूजीलैंड के खिलाफ एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं भुवी 
इसके बाद यूपी टी20 लीग 2026 में भी भुवनेश्वर अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ने में सफल रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में 6.11 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 11 मुकाबलों में कुल 14 विकेट चटकाए। इसके साथ ही अपनी कप्तानी में भुवी ने लखनऊ फॉल्कंस को फाइनल तक भी पहुंचाया। यही वजह रही कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भुवनेश्वर चार साल बाद ही सही, लेकिन इसी टीम के खिलाफ टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करेंगे। अपनी स्विंग के दम पर भुवनेश्वर न्यूजीलैंड में घातक साबित हो सकते हैं। 36 साल की उम्र में भुवनेश्वर ने वापसी करके यह दिखाया कि अगर लड़ने का जज्बा जिंदा रखा जाए, तो कामयाबी देर से सही, लेकिन कदम जरूर चूमती है। 

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम: 
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed