{"_id":"5e3ebba68ebc3ee5c65b1be1","slug":"man-beaten-up-when-refused-to-sex-at-massage-parlour-in-dubai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्लर में मसाज कराने गए युवक को संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, मना करने पर कर दी पिटाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पार्लर में मसाज कराने गए युवक को संबंध बनाने के लिए किया मजबूर, मना करने पर कर दी पिटाई
मसाज पार्लर में लोग आमतौर पर मालिश कराने के लिए जाते हैं। थकान को कम करने के लिए मालिश एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है। कुछ इसी तरह से एक शख्स मजाज कराने के लिए एक मसाज पार्लर में गया। लेकिन मसाज पार्लर के लोग उसके ऊपर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। इस शख्स का संबंध बनाने से इनकार करना इतना भारी पड़ गया। पार्लर के लोगों ने इस शख्स को इतना पीटा की उसकी कई हड्डियां टूट गईं।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, यह मामला दुबई का है। यहां एक फ्लैट में मसाज पार्लर के आड़ में जिस्मफरोशी किया जा रहा था। इस गलत काम को करने वाले लोग मूल रूप से वियतनाम के हैं, जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस मसाज पार्लर में एक शख्स मसाज कराने पहुंचा। उसने मसाज के लिए 400 दिहरम की रकम भी जमा कर दी। इसके बाद जब वो शख्स अंदर गया तो उससे एक महिला संबंध बनाने की बात करने लगी।
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पीड़ित शख्स ने बताया कि उसने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। उसने महिला से कहा कि उसे सिर्फ मसाज करवाना है। इसके बाद विवाद बढ़ने लगा। विवाद बढ़ता देख शख्स ने अपने पैसे वापस करने की मांग की।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पैसे वापस मांगने पर पार्लर में मौजूद सभी लोगों ने उस शख्स को पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसे स्टील ट्यूब से भी मारा गया। हालांकि इस मामले को लेकर दुबई के अलरफा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।