फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WTC Points Table: हार के बावजूद भारत तालिका में शीर्ष पर मौजूद, फाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने मैच

Sun, 20 Oct 2024 01:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Oct 2024 01:55 PM IST
सार

ICC WTC 2025 Points Table Update: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में क्वालिफाई की जुगत में लगी भारतीय टीम को इस हार से थोड़ा झटका लगा है, लेकिन भारत अब भी डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

विज्ञापन
Wtc Points Table 2023-25 Update Ind vs NZ 1st Test Result India Team Chances to Enter Finals
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत इस तरह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। न्यूजीलैंड ने 36 साल भारत के खिलाफ उसी की जमीन पर कोई टेस्ट मैच जीता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में क्वालिफाई की जुगत में लगी भारतीय टीम को इस हार से थोड़ा झटका लगा है, लेकिन भारत अब भी डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। 
Wtc Points Table 2023-25 Update Ind vs NZ 1st Test Result India Team Chances to Enter Finals
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
भारत का विजयी अभियान रुका
कीवी टीम ने 36 साल बाद भारत में कोई टेस्ट जीता है। इससे पहले 1969 में न्यूजीलैंड ने भारत को ग्राहम डॉलिंग की कप्तानी में नागपुर में 167 रन से हराया था। वहीं, 1988 में वानखेड़े में जॉन राइट की कप्तानी मे न्यूजीलैंड ने भारत रो 136 रन से हराया था। पहली बार कीवी टीम चेज करते हुए जीती है। इसी के साथ भारत के टेस्ट में लगातार जीत का सिलसिला भी टूट गया।  भारत ने इस मैच से पहले अपने घर में ही लगातार छह टेस्ट जीते थे। 25 जनवरी को इंग्लैंड ने हैदराबाद में टीम इंडिया को 28 रन से हराया था। इसके बाद भारत ने लगातार छह मैच जीते। अब यह सिलसिला टूट गया है। इतना ही नहीं 24 साल बाद किसी मेहमान टीम ने भारत में 100+ रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है। पिछली बार ऐसा साल 2000 में हुआ था। तब दक्षिण अफ्रीका ने वानखेड़े में भारत के खिलाफ 164 रन का लक्ष्य हासिल किया था।  
Wtc Points Table 2023-25 Update Ind vs NZ 1st Test Result India Team Chances to Enter Finals
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI
पहली पारी में सस्ते में सिमट गई थी भारतीय टीम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले दिन का खेल पूरी तरह से बारिश से धुल गया था। उस दिन टॉस भी नहीं हो सका था। दूसरे दिन टॉस हुआ और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। रोहित का यह फैसला गलत साबित हुआ और भारत की पहली पारी 46 रन पर सिमट गई। भारतीय बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और टीम के 11 खिलाड़ी मिलकर 50 रन भी नहीं बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wtc Points Table 2023-25 Update Ind vs NZ 1st Test Result India Team Chances to Enter Finals
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारत को जीतने होंगे पांच मुकाबले
भारत के लिए डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी कठिन जरूर हो गई है, लेकिन उसके पास अभी भी वापसी करना का मौका है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी दो टेस्ट मैच और खेलने हैं जिसके बाद उसे अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। यानी उसे अभी सात मैच खेलने हैं जिसमें से डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष दो में बने रहने के लिए उसे पांच मैच हर हाल में जीतने होंगे। भारत अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ शेष दो मैच और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैच भी जीतने में सफल रहा तो अगले साल होने वाले डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बना लेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed