{"_id":"5cf907b6bdec22077c357a55","slug":"world-cup-2019-yuzvendra-chahal-says-playing-chess-in-past-is-helping-me-pre-empt-batsman-moves","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन में शतरंज खेलकर शातिर हुए चहल, अब मैदान पर भांपते हैं बल्लेबाजों की चाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बचपन में शतरंज खेलकर शातिर हुए चहल, अब मैदान पर भांपते हैं बल्लेबाजों की चाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 06 Jun 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा कि शतरंज खिलाड़ी होने की वजह से मैंने बल्लेबाजों की रणनीति को भांपना सिखा है। जबकि कप्तान कोहली मानते हैं कि चहल की यह क्षमता टीम के साथी गेंदबाजों को फायदे में रखती है। चहल ने विश्व कप के अपने डेब्यू मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट झटके। चहल शतरंज के खिलाड़ी भी रह चुके हैं।
2 of 5
Yuzvendra Chahal
- फोटो : amar ujala
भारतीय गेंदबाज चहल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि, शतरंज ने मुझे धैर्यवान रहना और रणनीति बनाना सिखाया है, जब आप शतरंज खेलते हैं, तो सामान्य तौर पर आप 15 से 16 चाल पहले ही सोच लेते हैं। इसी तरह जब आप फाफ डु प्लेसिस जैसे बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी करते हैं, तो योजना बनाने की जरूरत होती है कि आपको गुगली फेंकनी हैं या फ्लिपर, ऐसी कौन सी गेंद है, जिसे वह समझ पा रहे हैं और कौन सी गेंद है जिसे नहीं समझ पा रहे।
3 of 5
Yuzvendra Chahal
- फोटो : social Media
चहल ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस के विकेट का उदाहरण देते हुए बताया कि मैंने जिस तरह से फाफ को आउट किया वो मुझे बेहद पसंद आया। चहल ने कहा कि मैं अपनी गेंदों को ड्रिफ्ट करवा रहा था। इसलिए मैंने ऑफ स्टंप पर स्लाइडर डालने की योजना बनाई और उसे वह समझ नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युजवेंद्र चहल
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद कप्तान कोहली ने चहल की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसे गेंदबाज हैं, जो कभी गेंदबाजी से इनकार नहीं करते चाहे मैच की स्थिति कैसी भी हो। चहल सबसे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए सुर्खियों में आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
विराट कोहली ने कहा, ‘चहल पावरप्ले में भी गेंदबाजी के लिए तैयार रहते हैं। अगर आप सर्किल के अंदर 7 फील्डरों को भी खड़ा करोगे तो भी वह गेंदबाजी के लिए तैयार रहते हैं। उनके अंदर काफी आत्मविश्वास है और वह जिस तरह खेल के बारे में सोचते हैं, वह बाकी लोगों से काफी अलग है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।