{"_id":"5d1d73538ebc3e3ce96465ca","slug":"world-cup-2019-wi-vs-afgh-chris-gayle-18-runs-away-from-breaking-brian-lara-massive-odi-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज विश्व कप में क्रिस गेल रच सकते हैं इतिहास, क्या तोड़ पाएंगे लारा का रिकॉर्ड?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आज विश्व कप में क्रिस गेल रच सकते हैं इतिहास, क्या तोड़ पाएंगे लारा का रिकॉर्ड?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 04 Jul 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं। गेल वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली सूची में दिग्गज ब्रायन लारा से महज 19 रन पीछे हैं। गेल के पास ब्रायन लारा को पीछे छोड़ नया कीर्तिमान स्थापित करने का एक सुनहरा मौका है, जब विंडीज गुरुवार को लीड्स में विश्व कप 2019 के अपने अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ेगी।
2 of 4
क्रिस गेल
- फोटो : social Media
दोनों टीमें अपने सम्मान के लिए यह मुकाबला खेलेंगी, क्योंकि विंडीज और अफगानिस्तान दोनों टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर हो गई हैं। अफगानिस्तान अंकतालिका में सबसे नीचे है, अफगानी टीम अपने सभी आठ मुकाबले हार गई है, जबकि विंडीज आठ में से एक जीत के साथ सातवें स्थान पर है।
3 of 4
क्रिस गेल
गेल को वनडे में विंडीज के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ 19 रन चाहिए। लारा ने 299 वनडे मैच खेलकर 10405 रन बनाए हैं। जबकि गेल 297 एकदिवसीय मैचों में 10386 रन बना चुके हैं। गेल अगर अफगानिस्तान के खिलाफ 18 रन बना लेते हैं, तो वह वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Chris Gayle
इसके अलावा, अगर गेल अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रन का स्कोर करते हैं, तो वह लारा (1225) से आगे निकल जाएंगे और विश्व कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। गेल के पास इस मैच में मौका होगा कि वह शतक लगाकर विंडीज की ओर से विश्व कप मेंं तीन शतक लगाने वाले सर विव रिचर्ड्स की बराबरी कर सकते हैं। गेल ने विश्व कप में अबतक दो शतक लगाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।