फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019 के लिए कितना अहम है रोहित, विराट और धवन का फॉर्म, सबूत हैं ये आंकड़े

Fri, 17 May 2019 05:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 17 May 2019 05:07 PM IST
सार

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली प्तान कोहली ने पिछले चार वर्षों में किया है दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli, Rohit Sharma and Shikhar Dhawan will be key to India's chances

इंग्लैंड में आगामी 30 मई से होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम के लिए नंबर चार का क्रम पहेली बना हुआ है, लेकिन विश्व कप में भारतीय प्रदर्शन का दारोमदार शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर कर रहा है।



वन-डे प्रारूप में भारतीय टीम की सफलता शीर्ष क्रम पर ज्यादा निर्भर कर रही है। सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन की मौजूदगी और तीसरे क्रम पर धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली का होना टीम इंडिया को प्रबल दावेदार के रूप में शुमार कराने की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

World Cup 2019: Virat Kohli, Rohit Sharma and Shikhar Dhawan will be key to India's chances
विराट कोहली और शिखर धवन

पिछले चार सालों में कप्तान कोहली के बल्ले से रनों की बरसात हुई है। इस अवधि में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज के प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो उन्होंने शीर्ष क्रम में 65 मैचों में उन्होंने 83.76 की औसत और 98.54 की स्ट्राइक रेट से 4272 रन बनाए जिसमें 19 शतक और 16 अर्द्धशतक शामिल हैं।

इस दौरान वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने 4000 से अधिक रन बनाए। बल्लेबाज ही नहीं कप्तान के रूप में भी कोहली का सिक्का जमकर चला। इस दौरान विराट ऐसे एकमात्र कप्तान बने जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में लगातार दो सीरीज जीती।

World Cup 2019: Virat Kohli, Rohit Sharma and Shikhar Dhawan will be key to India's chances
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter

भारत ने पिछले चार वर्षों में 86 में से 56 वन-डे जीते हैं। न्यूजीलैंड दौरे में जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 की बढ़त हासिल की थी तो पिछले विश्व कप के बाद जीत के मामले में वह इंग्लैंड (51) को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे सफल टीम बनी थी।

तब भारतीय टीम की जीत का प्रतिशत भी 67 प्रतिशत रहा था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में उसे 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। रोहित का नंबर उनके बाद आता है जिन्होंने 71 मैचों में 61.12 की औसत से 3790 रन बनाए। उन्होंने इस बीच 15 शतक और 16 अर्द्धशतक जमाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli, Rohit Sharma and Shikhar Dhawan will be key to India's chances
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ESPN

रोहित के सलामी जोड़ीदार धवन ने 67 मैचों में 45.20 की औसत से 2848 रन बनाए जिसमें आठ शतक और 15 अर्द्धशतक शामिल हैं। पिछले चार वर्षों में भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने मध्यक्रम की तुलना में 6030 रन अधिक बनाए हैं।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर 13055 रन बनाए। इस बीच मध्यक्रम के 24 बल्लेबाज 7025 रन ही दर्ज कर पाए। इस बीच शीर्ष क्रम के 45 शतकों की तुलना में मध्यक्रम के बल्लेबाज केवल छह शतक लगा पाए। यही नहीं चोटी के तीन बल्लेबाजों ने मध्यक्रम के 35 अर्द्धशतकों से लगभग दोगुना 67 अर्द्धशतक जमाए।

विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli, Rohit Sharma and Shikhar Dhawan will be key to India's chances
एमएस धोनी
भारत ने पिछले चार वर्ष में 14 बल्लेबाजों को शीर्ष क्रम पर आजमाया है। 

मध्यक्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन

बल्लेबाज

मैच

रन

महेंद्र सिंह धोनी

79

2001

केदार जाधव

58

1154

हार्दिक पंड्या

41

641

रविंद्र जडेजा

17

172

विजय शंकर

09

165 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली प्तान कोहली ने पिछले चार वर्षों में किया है दमदार प्रदर्शन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed