बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए विश्व कप के 38वें मैच में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। इस विश्व कप में टीम इंडिया की यह पहली हार थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए।
इंग्लैंड ने आखिरी 10 ओवर्स में 92 रन बटोरे और भारत के सामने 338 रन का विशाल लक्ष्य रखा। पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने टीम इंडिया 50 ओवर में 5 विकेट पर 306 रन ही बना सकी। आइए जानते हैं कहां चूक गई टीम इंडिया और क्या रहे हार के बड़े कारण।
2 of 6
जेसन रॉय
- फोटो : social Media
इस मैच में टीम इंडिया का जेसन रॉय के आउट होने पर डीआरएस नहीं लेना बहुत महंगा पड़ा। रॉय और बेयरस्टो की जोड़ी को तोड़ने के लिए कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या को इंग्लैंड की पारी के 11वें ओवर में गेंद थमा दी। हार्दिक के इस ओवर की पांचवीं गेंद जेसन रॉय के ग्लव्स को छूकर धोनी के पास चली गई। जिसके बाद पांड्या और धोनी ने विकेट के पीछे कैच की अपील की, लेकिन, अंपायर ने इसे वाइड दिया।
3 of 6
जेसन रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कोहली ने धोनी से बात की और धोनी की सलाह पर कोहली ने डीआरएस नहीं लिया। बाद में रिप्ले में दिखा कि गेंद रॉय के ग्लव्स को छू कर धोनी के दस्तानों में गई थी। कोहली अगर रिव्यू लिए होते तो इंग्लैंड की सलामी जोड़ी टूट जाती। जिस वक्त रॉय को जीवनदान मिला उस वक्त वह 21 रन पर खेल रहे थे। उसके बाद रॉय ने 66 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर बेयरस्टों के साथ मिलकर 160 तक पहुंचा दिया।
4 of 6
युजवेंद्र चहल
- फोटो : social Media
टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बेहद महंगे साबित हुए। युजवेंद्र चहल ने इस मैच में बिना कोई विकेट हासिल किए 10 ओवर में 88 रन लुटा दिए। जबकी कुलदीप ने भी 10 ओवर में 72 रन दिए। भारत की खराब गेंदबाजी पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे।
5 of 6
केएल राहुल
- फोटो : social Media
टीम इंडिया की सलामी जोड़ी फेल रही। रोहित और राहुल टीम को एक बेहतर शुरुआत देने में सफल नहीं हो पाए। रोहित ने जरूर शतक बनाया, लेकिन राहुल शून्य पर आउट हो गए और यहीं से टीम बैकफुट पर चली गई। हालांकि राहुल इंग्लैंड की पारी में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। पारी के 16वें ओवर में राहुल बाउंड्री पर छक्का रोकने की कोशिश में पीठ के बल गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा, चोटिल राहुल से ओपनिंग करवाना टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ।