{"_id":"5d198abe8ebc3e3cce1c6dc0","slug":"world-cup-2019-mitchell-starc-says-india-defeat-was-the-turning-point-for-australian-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया की जीत में है भारत का हाथ, तेज गेंदबाज स्टार्क ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया की जीत में है भारत का हाथ, तेज गेंदबाज स्टार्क ने किया खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 01 Jul 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
स्टार्क
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का मानना है कि भारत के खिलाफ तीसरे मुकाबले को गंवाने के बाद गत चैंपियन टीम के लिए चीजें बदलनी शुरू हुई। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए सबसे पहले क्वालिफाई करने वाली टीम है, जिसने अपने आठ में से सात मैच जीते हैं।
2 of 4
स्टार्क
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 86 रन की जीत दर्ज की। स्टार्क ने कहा कि भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद से हमने बीच के ओवरों में नियमित रूप से विकेट लिए हैं। मुझे लगता है हमें आक्रामक होने की जगह योजना के हिसाब से चीजों को किया। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र हार का सामना भारत के खिलाफ करना पड़ा, जिसने पांच बार के चैंपियन को 36 रन से हराया था।
3 of 4
मिचेल स्टार्क
- फोटो : social media
स्टार्क का मानना है कि इस हार के बाद उनके खेल में सुधार आया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ हम पूरी तरह से लय में नहीं थे। मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ मैच के बाद से चीजें बदलनी शुरू हो गई, क्योंकि उसके बाद हमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार करने पर जोर दिया और वहां से टीम में सुधार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मिचेल स्टार्क
- फोटो : SELF
विश्व कप नहीं जीते तो रिकॉर्ड बेमायने
स्टार्क ने विश्व कप में तीसरी बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। विश्व कप में उनके नाम 46 विकेट हैं और वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वालों की सूची में छठे पायदान पर हैं। पिछली बार मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे स्टार्क ने कहा, ‘अगर हम विश्व कप नहीं जीते तो रिकॉर्ड का कोई मतलब नहीं। मैं इस टीम में अपनी भूमिका निभा रहा हूं और योगदान देना जारी रख रहा हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।