पहले खिताब का सपना लेकर अपने अभियान की शुरुआत करने वाली न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार को वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में टीम इंडिया से भिड़ेगी। सेमीफाइनल में कीवी टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।
भारत के लिए खतरा बन सकते हैं न्यूजीलैंड के ये पांच खिलाड़ी, सेमीफाइनल में रहना होगा सतर्क
केन विलियमसन
टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान केन विलियमसन पर जिम्मेदारी होगी कि वह टीम को पहली बार खिताब दिलाने के सपने को साकार करें। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। वह भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। इस वर्ल्ड कप में वो दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वाधिक औसत 96.20 का है।
मार्टिन गुप्टिल
वर्ल्ड कप में मार्टिन गुप्टिल का नाम ही काफी है। गुप्टिल इकलौते ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने वर्ल्ड कप में दोहरे शतक लगाए हैं। मगर मौजूदा वर्ल्ड कप में उनका बल्ला खामोश रहा। हालांकि, आज के मैच में गुप्टिल पर जिम्मेदारी होगी कि वह टीम को मजबूत शुरुआत दिलाए। गुप्टिल ने पिछले वर्ल्ड कप में दोहरे शतक लगाए थे।
कॉलिन मुनरो
32 वर्षीय कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड के सफल बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन मौजूदा विश्व कप में उनका बल्ला नहीं चला। हालांकि, वह टीम को तेज शुरुआत दिलाने में माहिर हैं। टीम इंडिया के खिलाफ मुनरो से भी कीवी टीम को काफी उम्मीदें हैं।
रॉस टेलर
रॉस टेलर न्यूजीलैंड टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। इस विश्व कप में टेलर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उनके बल्ले से केवल दो अर्धशतक आए हैं। आज के मुकाबले में देखना होगा कि उनके बल्ले से कितने रन आते हैं। टेलर ने न्यीजीलैंड के लिए 226 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 48.32 के औसत से 8287 रन बनाए हैं, जिसमें 20 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं।