विश्व कप का तीसरा मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सोफिया गार्डंस के मैदान पर शनिवार को खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड की धारदार गेंदबाजी के सामने 136 रनों के स्कोर पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने इस स्कोर को बिना किसी विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल (73) और कॉनिल मुनरो (58) ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मात्र 16.1 ओवर में ही जीत दिला दी। इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने आइए बताते हैं आपको...
2 of 6
दिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : social Media
श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (52*) पारी की शुरुआत से लेकर अंत तक नाबाद रहे। इस तरह वह एकदिवसीय मैचों में "बैट कैरी" करने वाले विश्व के 12वें और श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज बने। वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में बैट कैरी का रिकॉर्ड इससे पहले सिर्फ एक बार बना था, जब 1999 विश्व कप में वेस्टइंडीज के रिडली जैकब्स (49*) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग करते हुए नाबाद रहे थे।
3 of 6
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : social Media
वर्ल्ड कप में किसी भी टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड 12वीं बार बनाया है। विश्व कप में सबसे अधिक तीन बार न्यूजीलैंड ने ही 10 विकेट से जीत हासिल की है। उनके अलावा विश्व कप में श्रीलंका, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने दो-दो और भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने एक-एक बार 10 विकेट से जीत हासिल की है।
4 of 6
दिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : social Media
श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने टेस्ट और वन-डे दोनों में बैट कैरी करने वाले विश्व के छठे बल्लेबाज बनें। इससे पहले जिम्बाब्वे के ग्रांट फ्लावर, पाकिस्तान के सईद अनवर, इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट, बांग्लादेश के जावेद ओमार और न्यूजीलैंड के टॉम लैथम ने ये कारनामा किया है।
5 of 6
दिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : social Media
दिमुथ करुणारत्ने एकदिवसीय मैच में बैट कैरी करने वाले विश्व के दूसरे कप्तान बनें। दिमुथ से पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंकाई बल्लेबाज उपुल थरंगा के नाम है। थरंगा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2017 में यह रिकॉर्ड बनाया था।