बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर रविवार को मेजबान इंग्लैंड का मुकाबला टीम इंडिया से होगा। जहां एक ओर भारतीय टीम विश्व कप में अभी तक अजेय है। वहीं इंग्लैंड अंतिम चार में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहा है। इंडिया के खिलाफ अगर मेजबान मैच गंवा देता है, तो वो सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो सकता है। भारत के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के ये पांच खिलाड़ी टीम इंडिया पर भारी पड़ सकते हैं। आइए देखते हैं कौन हैं वो पांच इंग्लिश खिलाड़ी।
2 of 6
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो शानदार फॉर्म में हैं। बेयरस्टो ने अब तक खेले सात मैचों में कुल 245 रन बनाए हैं। वह शुरू से ही विपक्षी गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करते हैं। बेयरस्टो तेज गेंदबाजी के खिलाफ सहज होकर खेलते हैं और छोटे स्कोर को बड़े में बेहतरीन तरीके से तब्दील करते हैं।
3 of 6
जो रूट
- फोटो : social media
जो रूट इंग्लैंड की बल्लेबाजी की जान हैं। वह मुश्किल परिस्थितियों में पारी को संभालकर रन बटोरते हैं। इस विश्व कप में रूट शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रूट ने अब तक दो शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 432 रन बनाए हैं। खासकर दबाव की स्थिति में रूट का खेल और निखर कर बाहर आता है।
4 of 6
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन मध्यक्रम के ऐसे बल्लेबाज हैं, जो कब किस गेंदबाज की बखिया उधेड़ दे कोई नहीं जानता। मॉर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच में 17 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बना डाला था। मॉर्गन की खासियत यह कि वह स्पिन अच्छा खेलते हैं।
5 of 6
बेन स्टोक
- फोटो : social Media
इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो खेल के हर क्षेत्र में प्रभावशाली हैं। बल्ले से वह शानदार खेल दिखा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टोक्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। स्टोक गेंदबाजी भी बेहतरीन कर रहे हैं। वह मध्य के ओवरों में विकेट भी निकाल रहे हैं।