फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: First time India meet New Zealand in semi final head to head stats

World Cup 2019: सेमीफाइनल में पहली बार भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, कौन रहा है विश्व कप का दबंग

Tue, 09 Jul 2019 12:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 09 Jul 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: First time India meet New Zealand in semi final head to head stats
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया अपने आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका को हराकर विश्व कप की अंकतालिका के टॉप पर पहुंच गई है। भारत अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मैनचेस्टर के मैदान पर भिड़ेगा। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें अपनी पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी। भारत और न्यूजीलैंड की टीम 44 साल बाद ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर आमने-सामने होगी। यही नहीं विश्व कप के इतिहास में पहली बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा जाएगा।
विज्ञापन



 

World Cup 2019: First time India meet New Zealand in semi final head to head stats
india vs new zealand
भारत-न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार 1975 में विश्व कप खेला था और तब से लेकर आज तक दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने नहीं हुई हैं। विश्व कप 2019 पहला मौका होगा जब दोनों टीमें सेमीफाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

World Cup 2019: First time India meet New Zealand in semi final head to head stats
India vs New Zealand
विश्व कप में दोनों टीमें सात बार एक दूसरे के खिलाफ खेली हैं, जिसमें कीवी टीम का पलड़ा भारी रहा। दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अब तब खेले गए कुल सात मुकाबलों में टीम इंडिया ने तीन में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड के खाते में चार जीत गई है।

 
विज्ञापन

World Cup 2019: First time India meet New Zealand in semi final head to head stats
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
एकदिवसीय क्रिकेट में अगर दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन की बात करे तो भारत का पलड़ा ज्यादा भारी है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 106 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 55 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 45 मैचों में जीत मिली है। एक मैच टाइ रहा है और पांच मैच रद्द हुए हैं। 9 जुलाई को देखना होगा कि कौन सी टीम लॉर्ड्स में फाइनल खेलने के लिए पहुंचती है।


 

World Cup 2019: First time India meet New Zealand in semi final head to head stats
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social Media
विश्व कप 2019 में दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसकी वजह से दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेल पाई। भारत 15 अंकों के साथ शीर्ष पर है, तो न्यूजीलैंड 11 अंक के साथ चौथे पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed