फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार के बाद कोच रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा, बताया सेमीफाइनल में क्यों नंबर चार नहीं उतरे धोनी

Fri, 12 Jul 2019 01:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 12 Jul 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Cricket News: coach Ravi Shastri Breaks his silence over dhoni batting position vs New zealand
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के सेमीफाइनल में जब टीम इंडिया मझधार में फंसी हुई थी, तो महेंद्र सिंह धोनी को नंबर चार पर खेलने के लिए क्यों नही भेजा गया। यह मुद्दा देश के हर एक चौराहे, पान दुकान और चाय के साथ चर्चा का विषय बना हुआ है। धोनी के नंबर चार पर नहीं आने के राज से अब पर्दा उठ गया है। टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने इसके बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि, यह पूरी टीम का फैसला था की धोनी नीचे खेलें। 


 
Cricket News: coach Ravi Shastri Breaks his silence over dhoni batting position vs New zealand
ravi shastri

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए शास्त्री ने धोनी के बैटिंग ऑर्डर का बचाव करते हुए कहा है कि अगर धोनी पहले आउट हो जाते तो टीम चेज करने में फंस जाती। शास्त्री ने कहा कि, 'यह फैसला पूरी टीम का था और एक आसान फैसला भी था। अगर धोनी पहले बैटिंग के लिए आते और वह जल्दी आउट हो जाते तो फिर लक्ष्य का पीछा करने का सारा खेल ही बिगड़ जाता।'


 
Cricket News: coach Ravi Shastri Breaks his silence over dhoni batting position vs New zealand
एमएस धोनी स्टंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

हमें उनके अनुभव की बाद में जरूरत थी। वह दुनिया के सबसे बड़े फिनिशनर हैं और यदि हम उनका इस्तेमाल सही समय पर नहीं करते तो फिर उनके साथ और टीम के साथ भी न्याय नहीं होता। शास्त्री ने इस बात को स्वीकार किया कि नंबर चार पर एक मजबूत बल्लेबाज के नहीं होने से मध्य क्रम कमजोर हुआ और लगातार इसका टीम को नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket News: coach Ravi Shastri Breaks his silence over dhoni batting position vs New zealand
KL Rahul - फोटो : social Media

क्या मयंक अग्रवाल के ओपनर के रोल में केएल राहुल को नंबर चार पर सेमीफाइनल में आजमाया जा सकता था? इसपर उन्होंने कहा कि राहुल नंबर चार पर ही बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन शिखर धवन के चोटिल होने की वजह से उन्हें पारी की शुरुआत करने की कमान संभाली पड़ी, लेकिन आप एक बल्लेबाज का इस तरह से बैटिंग ऑर्डर बदलते हैं, तो वह तंग हो जाते हैं, राहुल के साथ भी यह समस्या होने लगी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed