फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केएल राहुल को नई गेंद से नहीं होगी दिक्कत, विश्व कप में भारत के लिए निभाएंगे अहम रोल

Fri, 21 Jun 2019 10:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 21 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Brian Lara backs KL Rahul to see-off the new ball
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

शिखर धवन अब विश्व कप से बाहर हो चुके हैं तो केएल राहुल ही रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि नई गेंद खेलने में केएल राहुल को दिक्कत नहीं होगी क्योंकि भारत का यह बल्लेबाज तकनीक का महारथी है।

World Cup 2019: Brian Lara backs KL Rahul to see-off the new ball
केएल राहुल - फोटो : social Media

राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ पारी का आगाज करके अर्धशतक जमाया था। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने 78 गेंद में 57 रन बनाए और रोहित शर्मा के साथ 136 रन की साझेदारी की।

World Cup 2019: Brian Lara backs KL Rahul to see-off the new ball
केएल राहुल - फोटो : social Media

स्टार स्पोटर्स के कमेंटेटर लारा ने कहा, ‘विराट कोहली के बाद राहुल भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उसने आईपीएल में भी पारी का आगाज किया था। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले ही मास्टरस्ट्रोक लगाया क्योंकि पारी की शुरुआत में गड़बड होने पर वह आकर संभाल लें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Brian Lara backs KL Rahul to see-off the new ball
केएल राहुल

लारा ने कहा ,‘अब वह पारी की शुरुआत का भी पूरा मजा लेंगे। उनके पास तकनीक है और नई गेंद खेलने में उसे कोई दिक्कत नहीं होगी।’ उन्होंने कहा ,‘मुझे उससे खास पारी का इंतजार है। वह विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में होंगे।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed