आईपीएल में पुरुष क्रिकेटरों की तर्ज पर अब बहुत जल्द महिला खिलाड़ियों के लिए भी ऐसा ही टूर्नामेंट शुरू किया जा सकता है। दरअसल बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटरों के लिए भी एक ऐसा ही मुकाबला करवाने की पेशकश की है। इस मैच में टी-20 की कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना बतौर कप्तान मोर्चा संभालते नजर आ सकती है।
2 of 5
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
बीसीसीआई ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह महिला टी-20 मैच 22 मई को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि वर्ल्ड कप-2017 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम की सफलता को देखते हुए इसका फैसला किया गया है। बोर्ड को उम्मीद है कि पुरुष आईपीएल क्रिकेट की तरह फैंस इस मैच को भी खास तवज्जो देंगे।
3 of 5
बल्लेबाज एलिस पैरी
- फोटो : SELF
बीसीसीआई ने आगे बताया कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते नजर आएंगे। इस मामले में बोर्ड अधिकारियों ने कई क्रिकेट संघों से बातचीत भी की है। सूत्रों की मानें तो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तान सुजी बेट्स समेत महिला क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाली सलामी बल्लेबाज सोफी डेविन, ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला एलिस पेरी, विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली, मेगन स्कट और बेथ मूनी भी खेलती नजर आएंगी।
इतना ही नहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को प्रपोज करने वाले इंग्लैंड की शानदार बल्लेबाज डेनियल व्याट और डेनियल हेजल भी इसका हिस्सा बन सकती हैं। यह मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा और इसका लाइव प्रसारण भारत और दुनिया भर में होगा।
सूत्रों की मानें तो मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और वेदा कृष्णमूर्ति सहित कई देसी और विदेशी खिलाड़ी इस मैच में एक साथ खेलती नजर आएंगी। महिला क्रिकेटरों के बीच होने वाले इस चैलेंजिंग मैच का रोमांच किसी भी मायने में पुरुष क्रिकेट से कम नहीं होगा।