{"_id":"5da9aad88ebc3e017d364c20","slug":"will-finish-ms-dhoni-era-in-indian-cricket-decide-on-october-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या अब टीम इंडिया में कभी वापसी नहीं कर पाएंगे एमएस धोनी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या अब टीम इंडिया में कभी वापसी नहीं कर पाएंगे एमएस धोनी?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या धोनी युग अब वाकई समाप्त हो जाएगा? जी हां, सवाल तो अहम है, लेकिन इसका जवाब माही के अलावा किसी और के पास नहीं। खबरों की मानें तो भारतीय टीम ने धोनी से आगे सोचना शुरू कर दिया है। मतलब साफ है कि धोनी अब शायद ही टीम इंडिया में कभी शामिल किए जाए। माही की जगह अब युवा खिलाड़ियों को ही मौका दिया जाएगा।
2 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 अक्तूबर को मुंबई में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और चयनकर्ताओं के बीच बैठक होगी, जिसमें धोनी के टीम में बने रहने या नहीं रहने पर फैसला किया जाएगा।
3 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
रिपोर्ट की मानें तो अगले महीने होने वाली बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए धोनी अगर उपल्ब्ध भी रहेंगे तो उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा। एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली समिति की नजरें अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नए खिलाड़ियों की तलाश पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धोनी और गांगुली
- फोटो : file photo
हाल ही में सौरव गांगुली ने धोनी के संन्यास मसले पर मीडिया से बातचीत में कहा था, 'हमें देखना होगा कि धोनी क्या चाहते हैं। मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि वह क्या चाहते हैं और क्या नहीं।' उन्होंने कहा, '24 तारीख को जब मैं चयनकर्ताओं से मिलूंगा तो इस बारे में बात करूंगा। मैं जानना चाहूंगा कि चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं। इसके बाद मैं अपनी राय बताऊंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : ANI
हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि इससे पहले वो चयनकर्ताओं की राय भी जानना चाहते हैं। इसके बाद वो इस मसले पर बातचीत करेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।