आपके सामने एक तस्वीर हैं जिसमें घनी मूंछ और दाढ़ी के साथ चश्मा लगाए एक शख्स दिख रहा है और इस शख्स की गोद में एक छोटी सी बच्ची बैठी हुई है। क्या इस फोटो को देखकर पहचान सकते हैं कि ये दोनों कौन हैं?
पहचाने इस तस्वीर को, साथ ही उस बच्ची को भी जो गोद में बैठी है!
अगर आप आइडिया नहीं लगा सके तो हम आपको बता रहे हैं। यह छोटी सी बच्ची भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा है।
पहचाने इस तस्वीर को, साथ ही उस बच्ची को भी जो गोद में बैठी है!
छोटी सी बच्ची जीवा जिस शख्स के गोद में बैठी है वो कोई और नहीं बल्कि उसी के पापा यानी खुद धोनी ही हैं। धोनी ने शुक्रवार को यह मजेदार फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।
पहचाने इस तस्वीर को, साथ ही उस बच्ची को भी जो गोद में बैठी है!
वनडे और टी-20 के कप्तान धोनी इस समय अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं। टेस्ट से संन्यास लेने के बाद उनके पास क्रिकेट अब काफी कम हो गया है। वह टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं हैं।
पहचाने इस तस्वीर को, साथ ही उस बच्ची को भी जो गोद में बैठी है!
धोनी पहले भी अपनी बेटी जीवा के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर डालते रहे हैं। इसमें एक वो फोटो काफी वायरल हो गई जिसे वीरेंद्र सहवाग ने रिट्वीट किया। इस ट्विट में बेटी जीवा को यह कहते दिखाया गया था कि पापा इरफान पठान को एक चांस दे दो।