किसी भी खेल में कप्तान का रोल सबसे अहम होता है। उनके लिए सारे खिलाड़ी बराबर होते हैं। उनमें नतृत्व करने की कुशल क्षमता होती है चाहे कोई भी मसला क्यों न हो। कप्तान की क्या भूमिका होती है इसका नमूना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान बखूबी पेश किया।
विराट ने सिखाया ब्रॉड को सबक, पंत की बेइज्जती नहीं हुई सहन, देखें Video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान कप्तान विराट कोहली किस तरह अपने खिलाड़ियों का पक्ष लेते हैं, यह देखने को मिला। दरअसल, एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें विराट इंग्लैंड के बल्लेबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की जबरदस्त खिंचाई कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने टीम इंडिया की पहली पारी के दौरान टेस्ट डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत की स्लेजिंग की थी।
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का यह डेब्यू टेस्ट मैच था। पंत ने इस टेस्ट की पहली पारी में 24 रन बनाए थे। ब्रॉड ने उन्हें 92वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड कर दिया था। पंत जब आउट होकर वापस पवेलियन जा रहे थे, तब ब्रॉड ने उनकी स्लेजिंग की और उनसे कुछ कहा। इसका बदला विराट कोहली ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान ले लिया।
स्टुअर्ट ब्रॉड जब बल्लेबाजी के करने के लिए आए तो स्लिप में खड़े कोहली ने ब्रॉड को उनकी स्लेजिंग का जवाब दिया। कोहली ने स्टुअर्ट ब्रॉड से कहा कि आपने ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ी के साथ स्लेजिंग की थी तो ब्रॉड ने कहा कि, ये टेस्ट क्रिकेट है और यहां पर आक्रामक होना पड़ता है।
Virat Kohli And Stuart Broad Engage In Banter pic.twitter.com/iE9Zt4SWoQ