पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी विश्व के एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें 37 गेंदों में शतक जड़ने का रिकॉर्ड काफी शुमार है। बता दें कि उनके बारे में फैंस को तो एक बात जरूर पता होगा कि उन्हें 'बूम बूम' अफरीदी के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन शायद फैंस को यह नहीं मालूम होगा की उन्हें 'बुम बुम' अफरीदी का नाम किसने दिया। आइए हम आपको बताते हैं...
शाहिद अफरीदी ने किया खुलासा, बोले- इस भारतीय खिलाड़ी ने दिया 'बूम-बूम' निक नेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि शाहिद अफरीदी को फैन्स बूम-बूम अफरीदी के रूप में भी जानते हैं। दरअसल, हाल ही में ट्विटर पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान शाहिद अफरीदी से पूछा गया कि आपके नाम के आगे बूम-बूम का टाइटल किसने दिया। इसपर अफरीदी ने कहा, 'रवि शास्त्री ने।' बता दें कि शास्त्री टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच हैं।
Ravi Shastri
गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी ने पिछले साल फरवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वो अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 398 वन-डे, 99 टी-20 और 27 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वन-डे मे अफरीदी ने 6 शतक और 39 अर्धशतक की मदद से 8,064 रन बनाए हैं। वहीं, टेस्ट में अफरीदी ने 5 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 1,716 रन बनाए।
इसके अलावा अपनी स्पिन गेंदबाजी के दम पर शाहिद अफरीदी ने वनडे में 395 विकेट, टेस्ट में 48 विकेट और टी-20 में 98 विकेट अपने नाम किए।
याद हो कि अफरीदी महज 37 गेंद पर शतक लगाने का कीर्तिमान स्थापित चुके हैं। हालांकि इस रिकॉर्ड को न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने साल 2014 में तोड़ दिया था, लेकिन 17 साल तक यह रिकॉर्ड अफरीदी के ही नाम रहा।