फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Marlon Samuels Banned: सैमुअल्स पर लगा छह साल का प्रतिबंध, भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के दोषी पाए गए

Thu, 23 Nov 2023 12:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Nov 2023 12:59 PM IST
सार

सैमुअल्स पर सितंबर 2021 में आईसीसी ने चार आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें इस साल अगस्त में दोषी पाया गया। आरोप 2019 में खेले गए अबुधाबी टी10 लीग से जुड़े हैं जहां वह कर्नाटक टस्कर्स का हिस्सा थे, लेकिन नहीं खेले थे।

विज्ञापन
West Indies Marlon Samuels banned from all forms of cricket for six years for breaching anti-corruption code
मार्लन सैमुअल्स - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर मार्लन सैमुअल्स को अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद सभी तरह के क्रिकेट से छह साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध 11 नवंबर, 2023 से शुरू हुआ है। सैमुअल्स पर सितंबर 2021 में आईसीसी ने चार आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें इस साल अगस्त में दोषी पाया गया। आरोप 2019 में खेले गए अबुधाबी टी10 लीग से जुड़े हैं जहां वह कर्नाटक टस्कर्स का हिस्सा थे, लेकिन नहीं खेले थे।
West Indies Marlon Samuels banned from all forms of cricket for six years for breaching anti-corruption code
क्रिस गेल और सैमुअल्स - फोटो : सोशल मीडिया
सैमुअल्स को जिन चार आरोपों का दोषी पाया गया है, वह हैं:
  • अनुच्छेद 2.4.2: सैमुअल्स को भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी को किसी भी उपहार, भुगतान, आतिथ्य या अन्य लाभ की प्राप्ति का खुलासा करने में विफल रहने का दोषी पाया गया। इससे क्रिकेट के खेल की बदनामी हो सकती थी।
  • अनुच्छेद 2.4.3: सैमुअल्स को 750 अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक के मूल्य के उपहार की भ्रष्टाचार विरोधी आधिकारिक रसीद का खुलासा करने में विफल रहने का दोषी पाया गया।
  • अनुच्छेद 2.4.6: सैमुअल्स को नामित भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी की जांच में सहयोग करने में विफल रहने का दोषी पाया गया।
  • अनुच्छेद 2.4.7: जांच के लिए जरूरी जानकारी को छिपाकर भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी की जांच में बाधा डालने या देरी करने का भी दोषी पाया गया।

सैमुअल्स को लेकर आईसीसी का बयान

West Indies Marlon Samuels banned from all forms of cricket for six years for breaching anti-corruption code
सैमुअल्स - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी की एचआर और इंटेग्रिटी यूनिट के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा- सैमुअल्स ने करीब दो दशक तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला और इस दौरान उन्होंने कई भ्रष्टाचार रोधी सत्रों में हिस्सा लिया और उन्हें पता था कि भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत उनके दायित्व क्या हैं। हालांकि वह अब रिटायर हो चुके हैं, लेकिन अपराध के समय सैमुअल्स इसमें भागीदार थे। छह साल का प्रतिबंध नियमों को तोड़ने का इरादा रखने वाले किसी भी क्रिकेटर के लिए एक मजबूत संदेश के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार विवादों में रह चुके सैमुअल्स

West Indies Marlon Samuels banned from all forms of cricket for six years for breaching anti-corruption code
मार्लन सैमुअल्स - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के लिए 2012 और 2016 टी20 विश्व कप के फाइनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले सैमुअल्स ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2018 में खेला था और नवंबर 2020 में संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर मं 11 हजार से भी ज्यादा रन बनाए। सैमुअल्स अपने करियर के दौरान कई बार विवादों में रहे। मई 2008 में किसी से उपहार या धन लेने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद उनपर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था। 
विज्ञापन

सैमुअल्स का अंतरराष्ट्रीय करियर

West Indies Marlon Samuels banned from all forms of cricket for six years for breaching anti-corruption code
स्टोक्स और सैमुअल्स - फोटो : सोशल मीडिया
सैमुअल्स 2012 और 2016 में वेस्टइंडीज के साथ दो टी20 विश्व कप जीत चुके हैं। उन्होंने 71 टेस्ट, 207 वनडे और 67 टी20 खेले। टेस्ट में उनके नाम 32.64 की औसत से 3917 रन, वनडे में 32.97 की औसत से 5606 रन और टी20 में 116.23 के स्ट्राइक रेट से 1611 रन हैं। टेस्ट में सैमुअल्स ने सात शतक और 24 अर्धशतक, वनडे में 10 शतक और 30 अर्धशतक और टी20 में 10 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा सैमुअल्स ने टेस्ट में 41 विकेट, वनडे में 89 विकेट और टी20 में 22 विकेट झटके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed