शर्मनाक रिकॉर्ड बना गया ये कैरीबियाई बल्लेबाज, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 वर्षीय एम्ब्रिस को वेलिंगटन में अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार क्रीज पर आने का दबाव उनके चेहरे पर स्पष्ट दिख रहा था। हालांकि, उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की होगी कि उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
दरअसल, छठे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए आए एम्ब्रिस टेस्ट डेब्यू में पहली ही गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए। वो इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपने डेब्यू मैच में पहली गेंद पर हिट विकेट आउट होने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वैसे, टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के दौरान 11 खिलाड़ी हिट विकेट आउट हो चुके हैं, लेकिन पहली ही गेंद पर गोल्डन डक के साथ आउट होने वाले एम्ब्रिस पहले बल्लेबाज बने।
शाई होप के आउट होने के बाद एम्ब्रिस क्रीज पर उतरे। नील वेगनर की शॉर्ट पिच गेंद को उन्होंने बैकफुट पर जाकर खेला, लेकिन इस दौरान उनका पैर स्टंप्स से जा लगा और बेल्स नीचे गिर गई। इस तरह इस कैरेबियाई बल्लेबाज को पहली ही गेंद पर हिट विकेट के रूप में आउट होकर पैवेलियन लौटना पड़ा।
टेस्ट क्रिकेट में 2003 के बाद पहली बार ऐसा मौका आया जब कोई बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर हिटविकेट होकर पैवेलियन लौटा। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ शून्य पर हिट विकेट हुए थे। वेस्टइंडीज का कोई बल्लेबाज 2011 के बाद से पहली बार हिट विकेट आउट हुआ है। इससे पहले 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ डैरेन सैमी इस तरह आउट हुए थे।