फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसे और क्यों सबसे बेहतर कप्तान मानते हैं आशीष नेहरा?

Fri, 03 Nov 2017 05:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 03 Nov 2017 05:44 AM IST
विज्ञापन
Virendra sehwag is the best captain under whom he played says nehra
आशीष नेहरा - फोटो : twitter
न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के नाम सबसे ज्यादा कप्तानों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। नेहरा ने साल 1999 में मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज करने के 18 साल बाद विराट कोहली की कप्तानी में क्रिकेट को अलविदा कहा। इस दौरान उन्होंने 7 खिलाड़ियों की कप्तानी में क्रिकेट खेली। जिनमें अजहर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के नाम शामिल हैं। 

किसे और क्यों सबसे बेहतर कप्तान मानते हैं आशीष नेहरा?

Virendra sehwag is the best captain under whom he played says nehra
विराट कोहली - फोटो : SELF
लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि नेहरा किस खिलाड़ी को सबसे बेहतर कप्तान मानते हैं और क्यों? नेहरा ने इस बात का खुलासा संन्यास लेने के बाद किया लेकिन उन्होंने इस सवाल का जवाब डिप्लोमैटिक तरीके से दिया।  नेहरा ने कहा, ‘ मैं चाहे दादा (सौरभ ), वीरू (सहवाग), धोनी और विराट सहित अलग-अलग कप्तानों की कप्तानी में खेला। हर कप्तान की सोच अलग थी।

किसे और क्यों सबसे बेहतर कप्तान मानते हैं आशीष नेहरा?

Virendra sehwag is the best captain under whom he played says nehra
आशीष नेहरा - फोटो : twitter
उनकी नजर में दादा बहुत आक्रामक कप्तान रहे।  वीरू ने बहुत कम कप्तानी की लेकिन उन्होंने अपने हर खिलाड़ी को उसकी सोच के मुताबिक खेलने की आजादी देने वाले सकारात्मक सोच वाले कप्तान रहे। इसलिए वो उनके क्रिकेट करियर के सबसे पसंदीदा कप्तान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसे और क्यों सबसे बेहतर कप्तान मानते हैं आशीष नेहरा?

Virendra sehwag is the best captain under whom he played says nehra
आशीष नेहरा - फोटो : PTI
नेहरा ने  कैप्टन कूल धोनी के बारे में कहा, मैं धोनी को बहुत चतुर और हालात को पढ़ने में माहिर कप्तान मानता हूं। धोनी की कप्तानी में ही नेहरा साल 2011 में विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे। मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में चोटिल होने के कारण मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में नहीं खेल सके। 
विज्ञापन

किसे और क्यों सबसे बेहतर कप्तान मानते हैं आशीष नेहरा?

Virendra sehwag is the best captain under whom he played says nehra
आशीष नेहरा - फोटो : bcci
वहीं विराट कोहली की कप्तानी में करियर की समाप्ति पर नेहरा ने कहा, विराट कोहली मिजाज से आक्रामक हैं और टीम के हर खिलाड़ी को उसी अंदाज में मैदान पर बेहतरीन करने को प्रेरित करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed