{"_id":"59fba3184f1c1b68678b91f4","slug":"cheteshwar-pujara-70-years-old-record-of-most-first-class-double-century-by-indian-batsman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 70 साल पुराना रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 70 साल पुराना रिकॉर्ड
Fri, 03 Nov 2017 04:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Fri, 03 Nov 2017 04:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के नए मिस्टर डिपेंडेबल चेतेश्वर पुजारा रणजी ट्रॉफी का मौजूदा सीजन में अब तक फ्लॉप रहे थे। लेकिन गुरुवार को सौराष्ट्र की ओर से उन्होंने झारखंड के खिलाफ 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 70 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का 12वां दोहरा शतक था। पुजारा ने अपनी इस पारी में 355 गेंदों में 204 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 28 चौके भी जड़े।
चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 70 साल पुराना रिकॉर्ड
2 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
इससे पहले किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज विजय मर्चेंट के नाम दर्ज था। मर्चेंट ने प्रथम श्रेणी करियर में 11 दोहरे शतक जड़े थे। इसके बाद तीसरे नंबर पर साझा रूप से राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और विजय हजारे हैं। तीनों के नाम 10-10 प्रथम श्रेणी दोहरे शतक दर्ज हैं।
चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 70 साल पुराना रिकॉर्ड
3 of 5
पुजारा
विजय मर्चेंट का ये रिकॉर्ड 70 साल तक कायम रहा। पुजारा के 12 दोहरे शतकों में से 3 टेस्ट क्रिकेट में बने हैं। इन दोहरे शतकों में दो तिहरे शतक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 70 साल पुराना रिकॉर्ड
4 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : twitter
पुजारा का ये दोहरा शतक सौराष्ट्र के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि इसी महीने श्रीलंका भारत दौरे पर आ रही है और टीम इंडिया के इस बल्लेबाज का फॉर्म में रहना बेहद जरूरी है। पुजारा ने श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतक जड़े थे।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा भारतीय क्रिकेट का 70 साल पुराना रिकॉर्ड
5 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक बनाने के रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है। ब्रैडमैन ने करियर में 12 दोहरे शतक बनाए। वहीं दूसरे पायदान पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा हैं उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 11 दोहरे शतक दर्ज हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।